हैदराबाद में ऑटो ड्राइवर ने स्कूल छात्रा के साथ की छेड़खानी
महिलाओं के साथ अभ्रद व्यवहार कम होने का नहीं ले रहा है। हाल ही में डॉक्टर महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या के मामले के बाद एक स्कूल छात्रा के साथ ऑटो ड्राइवर ने छेड़खानी की
हैदाराबाद, एनएनआइ। आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद से महिलाओं के साथ होने वाले अभ्रद व्यवहार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में डॉक्टर महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या के मामले के बाद एक स्कूल छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। यह घटना आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम जिले के रेजिदी मंडल में हुई।
रेजिदी पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर बलाराजू के मुताबिक, एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग अपनी घर लौटने के लिए हर दिन एक ऑटो लेती थी। इस दौरान गुरुवार को जब लड़की अपने गंतव्य तक पहुंचने वाली थी तो ऑटो चालक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। लड़की के पिता ने इस संबंध में एक शिकायत दी और हमने एक मामला दर्ज किया है। साथ ही पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं।
आरोपित का नाम सुरेश बताया जा रहा है। प्रत्येक दिन वह 8 वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की को स्कूल से घर और घर से स्कूल छोड़ता था। इस दौरान ऑटो ड्राइवर ने लड़की के साथ अभद्र व्यवहार किया।
आपको बता दें कि पिछले दिनों हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के साथ 4 दोषियों ने दुष्कर्म कर जिंदा जला दिया था। इसके बाद डॉक्टर महिला के दोषियों को सजा दिलाने के लिए लोग लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आज सुबह यानी 6 दिंसबर को पुलिस एनकाउंटर में चारों आरोपियों की मौत हो गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस खुशी की लहर है। सभी लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है और लिखा कि इस एनकाउंटर से ऐसे आरोपियों के बीच में डर पैदा होगा और वह ऐसे क्राइम करने से पहले कई बार सोचेगा।
वहीं महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी महिलाओं के खिलाफ होने वाले दुष्कर्म के खिलाफ लगातार अनशन कर रही हैं। उनकी मांग है कि सभी दुष्कर्म केसों में दोषियों को 6 महीने के भीतर साज मिले।