विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पवार को कांग्रेस में विलय करने के बजाय NDA में शामिल होना चाहिए', NCP के विलय पर बोले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

Published: Mon, 15 Jun 2026 04:30 AM (IST)

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शरद पवार की राकांपा को कांग्रेस में विलय के बजाय भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में शामिल होने की सलाह दी है।

केंद्रीय मंत्री रामदास आठले(फाइल फोटो)

केंद्रीय मंत्री रामदास आठले(फाइल फोटो)

HighLights

  1. रामदास आठवले ने राकांपा को राजग में शामिल होने का सुझाव दिया।

  2. शरद पवार को कांग्रेस में विलय से बचने की सलाह दी।

  3. संजय राउत के कांग्रेस विलय के प्रस्ताव का खंडन किया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विपक्षी कांग्रेस और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के संभावित विलय की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठले ने कहा है कि शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी को भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में शामिल हो जाना चाहिए।

रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आठवले गुट) के प्रमुख ने शनिवार को कहा कि उन्होंने स्वयं अतीत में पवार को अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने की सलाह दी थी।

लेकिन अब कांग्रेस की ताकत खत्म हो चुकी है। कांग्रेस में जाने के स्थान पर उन्हें राजग में आना चाहिए। व्यंग करते हुए कहा कि वह आरपीआई में भी अपनी पार्टी का विलय कर सकते हैं।

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने हाल ही में सुझाव दिया था कि तृणमूल कांग्रेस और राकांपा (शरदचंद्र पवार) जैसी पार्टियों का कांग्रेस में विलय हो जाना चाहिए जिससे भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विकल्प तैयार किया जा सके। राउत ने यह भी कहा था कि शरद पवार को इन छोटी पार्टियों को कांग्रेस में विलय कराने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।