सरकार दलितों की रक्षा नहीं कर सकती, तो उन्हें दिए जाएं हथियार: अठावले
देश में दलितों पर बढ़ते हमलों के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आरपीआई) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने मांग की है कि दलितों को आत्मरक्षा के लिए हथियार दिए जाएं। आरपीआई के अध्यक्ष रामदास अठावले ने नागपुर में कहा कि अगर पुलिस और सरकार दलितों पर हमले नहीं
नागपुर। देश में दलितों पर बढ़ते हमलों के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आरपीआई) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने मांग की है कि दलितों को आत्मरक्षा के लिए हथियार दिए जाएं। आरपीआई के अध्यक्ष रामदास अठावले ने नागपुर में कहा कि अगर पुलिस और सरकार दलितों पर हमले नहीं रोक सकती तो इन्हें आत्मरक्षा के लिए दलितों को हथियार का लाइसेंस देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में दलितों पर हमले हो रहे थे और एनडीए सरकार में भी ये जारी है। इसलिए दलितों के पास अपनी आत्मरक्षा करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। अठावले और आरपीआई के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम खोबरागडे ने हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सुनपेड़ गांव में दलितों की हत्या के मामले में विवादित बयान देने के लिए केंद्रीय मंत्री वी.के.सिंह की आलोचना की।
बिना सहमित के किसानों की जमीन लेना चाहती है सरकार: अठावले
गौरतलब है कि हरियाणा की घटना पर पूर्व सेनाध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा था कि हर घटना के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं होती। कोई कुत्ते को पत्थर मार दे तो क्या इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी? अठावले ने कहा कि वीके सिंह जैसा इंसान, जो देश की सेना के चीफ रह चुके हों, वह अगर ऐसा बयान देता है तो यह वाकई में बहुत खेदजनक है। अठावले ने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और (महाराष्ट्र के) मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से दलितों को हथियार देने पर बात करेंगे।
मुंबई में खोबरागडे ने कहा कि सिंह के खिलाफ दलितों पर अत्याचार रोकने से जुड़े कानूनों के तहत मामला दर्ज किया जाए। आरपीआई के दोनों नेताओं ने दलितों को हथियार दिए जाने की अपनी मांग को सही बताने के लिए बीते कुछ सालों में महाराष्ट्र समेत पूरे देश में दलितों के साथ होने वाली हिंसा के कई मामलों का जिक्र किया।
पढ़ें: PM रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग दलित ने की थी खुदकुशी, 2 पुलिसकर्मी निलंबित