विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असम में बीजेपी को बहुमत, बंगाल में TMC का किला ध्वस्त; जानिए पाचों राज्यों का हाल

Published: Mon, 04 May 2026 08:41 AM (IST)Updated: Mon, 04 May 2026 03:41 PM (IST)

पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 की वोटों की गिनती जारी है।

विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे।

विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे।

HighLights

  1. बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर।

  2. असम में भाजपा गठबंधन को शुरुआती रुझानों में बड़ी बढ़त।

  3. केरल में यूडीएफ, तमिलनाडु में डीएमके, पुडुचेरी में बीजेपी आगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 की वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में बंगाल में बीजेपी पहली बार सरकार बनाती दिख रही है। वह 193 सीटों पर आगे चल रही है और तीन सीटें जीत चुकी है। वहीं, टीएमसी को झटका लगा है और उसने 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया और डबल डिजिट में सिमटती दिख रही है।

असम में भाजपा, तमिलनाडु में डीएमके, केरल में कांग्रेस आगे चल रही हैं। पश्चिम बंगाल में 293 सीटों के लिए काउंटिंग हो रही है। वहीं असम की 126 सीटों पर एकतरफा मामला देखने को मिल रहा है और यहां भाजपा 99 सीटों पर आगे चल रही है।

तमिलनाडु में टीवीके ने चौंकाया

तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके जबरदस्त प्रदर्शन करती नजर आ रही है। उसने सत्ताधारी डीएमके को पछाड़ते हुए 106 सीटों पर बढ़ बनाई हुई है, जबकि डीएमके 71 सीटों पर आगे चल रही है। 

केरलम में कौन आगे?

केरलम की 140 सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है और कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ 100 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं लेफ्ट 35 सीटों के साथ पीछे चल रही है।

पुडुचेरी की 30 सीटों पर मतगणना हो रही है और यहां बीजेपी 18 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है।  

यह भी पढ़ें: बंगाल के चुनावी नतीजों से पहले भवानीपुर में बवाल, बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ताओं में भिड़ंत