Assam News: काजीरंगा नेशनल पार्क में गैंडे के हमले में दो घायल, इलाज के लिए जोरहाट अस्पताल में भर्ती
Assam News काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक गैंडे के हमले में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में वन विभाग के अस्थायी कर्मचारी विनोद और जीवन हैं। घायलों को इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया है।
काजीरंगा (असम), एजेंसी। असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में शनिवार को एक सींग वाले गैंडे के हमले में कम से कम दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना राष्ट्रीय उद्यान के कोहोरा वन परिक्षेत्र के बोरबील क्षेत्र में उस समय हुई जब वे पार्क के अंदर एक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के काम में लगे हुए थे।
घायल व्यक्तियों की पहचान बिनोद सरो के रूप में की गई जो राष्ट्रीय उद्यान में एक वन कार्यकर्ता है और जीवन सरो जो एक स्थानीय युवक है। घायलों को कोहोरा सिविल अस्पताल ले जाया गया।
फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर, विभूति रंजन गोगोई ने एएनआई को बताया कि यह घटना बोरबील एंटी-पोचिंग कैंप एरिया में हुई। 'एक मादा गैंडे द्वारा हमला किए जाने के बाद दो व्यक्ति घायल हो गए, जब वे एक सड़क सफाई कार्य में लगे हुए थे।'
Assam | Two persons were injured after being attacked by female rhino while they were engaged in road clearance work in Borbeel area in Kohora forest range, Kaziranga National Park. They were sent to Jorhat Medical College & Hospital for treatment: BR Gogoi, Forest Range Office pic.twitter.com/krwMvVuZJL— ANI (@ANI) November 27, 2022
गैंडे के हमले की घटना में वनकर्मी बिनोद सरो और एक स्थानीय युवक जीबन सरो घायल हो गए हैं। कोहोरा सिविल अस्पताल में प्रारंभिक उपचार प्रदान करने के बाद हमने उन्हें आगे के इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया।
यह भी पढ़ें- पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए काम कर रही केंद्र सरकार- विदेश मंत्री एस जयशंकर
यह भी पढ़ें- 'मोदी सरकार, हमें हिंदी नहीं चाहिए' कहते हुए तमिलनाडु के 85 वर्षीय शख्स ने खुद को लगा ली आग