विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Assam News: चराइदेव में पुलिस कांस्टेबल ने सहकर्मी को सर्विस राइफल से मारी गोली, गिरफ्तार

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Tue, 06 Dec 2022 01:35 PM (IST)

Assam News असम के चराइदेव जिले में एक पुलिसकर्मी ने अपने सहगयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस घटना ...और पढ़ें

चराइदेव में पुलिस कांस्टेबल ने सहकर्मी को सर्विस राइफल से मारी गोली
चराइदेव में पुलिस कांस्टेबल ने सहकर्मी को सर्विस राइफल से मारी गोली

चराइदेव (असम), एजेंसी। असम पुलिस ने मंगलवार को सोनारी पीएस के पुलिस कांस्टेबल को असम के चराइदेव में अपने सहयोगी को अपनी सर्विस गन से गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी कर्मी दीपक काकती है, जिसने थाने में अपने सहयोगी गाकुल बासुमतारी को गोली मार दी थी।

चराईदेव के पुलिस अधीक्षक (एसपी) युवराज ने एएनआई को बताया, 'पुलिस कांस्टेबल दीपक काकती ने अपने साथी गाकुल बसुमतारी को अपनी सर्विस राइफल से गोली मार दी।' उन्होंने कहा, 'पुलिस स्टेशन के अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत गकुल बासुमतारी को एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनकी मौत हो गई।'

अधिकारियों ने इस्तेमाल की गई बंदूक को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने काकती को गिरफ्तार कर लिया है और कहा है कि इस कृत्य का असली कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

मामले की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें- Security Situation in J&K: केंद्रीय गृह मंत्रालय जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर करेगा समीक्षा बैठक

यह भी पढ़ें- Latvian tourist murder: महिला के साथ दुष्कर्म-हत्या मामले में अदालत ने दो आरोपियों को दी उम्र कैद की सजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।