विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असम में जंगली हाथी को भगाने के दौरान वनकर्मियों ने की फायरिंग, 5 ग्रामीणों को लगी गोली

Published: Tue, 17 Nov 2026 04:08 PM (IST)

असम के होजई जिले में वन विभाग के कर्मचारियों ने एक जंगली हाथी को जंगल की ओर भगाने के दौरान ...और पढ़ें

असममें हाथी भगाने के दौरान वनकर्मियों की गोलीबारी से पांच ग्रामीण घायल (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

असममें हाथी भगाने के दौरान वनकर्मियों की गोलीबारी से पांच ग्रामीण घायल (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

HighLights

  1. होजई में जंगली हाथी भगाने के दौरान गोलीबारी।

  2. वनकर्मियों की गोली से पांच ग्रामीण घायल हुए।

  3. ग्रामीणों और वनकर्मियों में झड़प, एक जवान भी जख्मी।

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम के होजई जिले में सोमवार रात एक भटके हुए जंगली हाथी को जंगल की ओर वन विभाग के कर्मचारी लेकर जा रहे थे, इस दौरान जब वन विभाग के कर्मचारियों ने गोलीबारी की तो यह गोली पांच ग्रामीणों को लग गई और वे घायल हो गए।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों का सामना किया, इस दौरान हुई झड़प में विभाग का एक जवान भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना होजई जिले के दिघलबारी जोगीमुख में हुई। जहां एक हाथी हाथी सोमवार दिन से ही गरकप्तानी रोड के आसपास घूम रहा था। अपने सामान्य रास्ते से लगभग 10 किमी भटकने के बाद, वह गांवों में घुसने की कोशिश कर रहा था, जिसके चलते वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे वापस जंगल की ओर भेजने का प्रयास किया।

इस ऑपरेशन को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि, रात के समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब अंधेरे के बीच हाथी ने वापस मुड़ने की कोशिश की। वन विभाग के कर्मचारियों ने शुरुआत में हाथी को जंगल की ओर भगाने के लिए पटाखे फोड़े।

बताया जा रहा है कि बाद में ऑपरेशन के दौरान उन्होंने गोली भी चलाई। पुलिस के अनुसार, गोलियां अपने निशाने पर नहीं लगीं और मौके पर मौजूद पांच स्थानीय लोगों को जा लगीं।

बिना बताए चला दी गोली

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल स्थानीय लोगों की पहचान राजीव सिन्हा (40), सैदुल इस्लाम (19), राजुल हुसैन (20), राजिकुल इस्लाम (23) और कबीर उद्दीन (20) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारियों ने बिना कोई चेतावनी दिए ही गोली चला दी।

आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों का सामना किया और उन्हें खदेड़ दिया। इस झड़प के दौरान वन विभाग के जवान अनवर हुसैन (39) गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी छह घायलों को इलाज के लिए होजई के HAM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, असम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।