Move to Jagran APP

Assam Floods: काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में घुसा पानी, 13 जानवर हताहत

बाढ़ से इस वक्त असम बुरी तरह प्रभावित है। आलम यह है कि यहां पर स्थित पार्कों में भी पानी घुस गया है जिसके चलते जानवरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व पानी में पानी घुस गया।

By Pooja SinghEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 11:33 AM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 11:33 AM (IST)
Assam Floods: काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में घुसा पानी, 13 जानवर हताहत
काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में घुसा पानी, 13 जानवर हताहत

दिसपुर, एएनआइ। बाढ़ से इस वक्त असम बुरी तरह प्रभावित है। आलम यह है कि यहां पर स्थित पार्कों में भी पानी घुस गया है, जिसके चलते जानवरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खबर है कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व पानी में पानी घुस गया, जिसके चलते 13 पशु हताहत हुए हैं। राज्य सरकार ने भारी बारिश सहित अन्य कई कारण बताए हैं।

loksabha election banner

तीन जानवरों को बचाया गया

राज्य सरकार ने बताया कि बाढ़ असम के कई जिलों में कहर बरपा रही है। काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में 13 जानवरों के हताहत हुए हैं जबकि तीन जानवरों को बचाया गया है।

निमाटीघाट, धनसिरीमुख खतरे के निशान से ऊपर, 1619 लोगों ने राहत केद्रों में ली शरण

असम बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, निमाटीघाट, धनसिरीमुख और तेजपुर में जल स्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। कुल 223 कैंप जलमग्न हो गए हैं, जिनमें 70 फीसदी कैंप पानी में डूबे हुए हैं। बाढ़ रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली (FRIMS) से पता चला है कि असम के 21 जिलों के 950 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन राहत शिविरों में कुल 1,619 लोगों ने शरण ली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरसंभव मदद का दिया था भरोसा

बता दें कि बीत कई दिनों से असम में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा से बाढ़ से संबंधित बातचीत कर हरसंभव मदद करने का आश्वसन दिया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे हुए है। वहीं, राहत कार्यो के लिए एनडीआरएफ की 10 टीमें राज्य में तैनात की गई है।

यूपी-बिहार और महाराष्ट्र में भी बाढ़ जैसे हालात

गौरतलब है कि मानसूनी बारिश से असम के अलावा यूपी-बिहार और महाराष्ट्र में भी बाढ़ जैसे हालात बन हुए हैं। जगह-जगह जलभराव हो गया है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.