Move to Jagran APP

Assam Flood: असम में भारी बारिश ने मचाया हाहकार, बाढ़ की वजह से 54 लोगों की मौत, 18 लाख से अधिक लोग प्रभावित

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार शुक्रवार को असम में बाढ़ के कारण 9 और लोगों की मौत हो गई जिससे कुल मरने वालों की संख्या 54 हो गई। 28 जिलों में 18.94 लाख लोग बाढ़ की स्थिति से प्रभावित हैं।

By Piyush KumarEdited By: Published: Sat, 18 Jun 2022 01:50 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jun 2022 01:50 AM (IST)
असम में बाढ़ के कारण 54 लोगो की मौत हो चुकी है। (फाइल फोटो)

 गुवाहाटी, एएनआइ। भारी बारिश की वजह से कई पूर्वोत्तर राज्यों में संकट के बादल छाए हुए हैं। असम में स्थिति और भयावह हो चुकी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार शुक्रवार को असम में बाढ़ के कारण 9 और लोगों की मौत हो गई, जिससे कुल मरने वालों की संख्या 54 हो गई। 28 जिलों में 18.94 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। असम के होजई, नलबाड़ी, बजली, धुबरी, कामरूप, कोकराझार और सोनितपुर जिलों से मौतों की सूचना मिली है।

loksabha election banner

भूस्खलन की वजह से 54 लोगों की हुई मौत

राज्य में इस साल अब तक बाढ़ और भूस्खलन से 54 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 96 राजस्व मंडलों के अंतर्गत आने वाले 2,930 गांव वर्तमान में पानी में डूबे हुए हैं। बाढ़ के पानी ने कई जिलों में 43338.39 हेक्टेयर फसल भूमि को जलमग्न कर दिया है। राज्य के कई स्थानों पर बेकी, मानस, पगलाड़िया, पुथिमारी, जिया भराली, कोपिली और ब्रह्मपुत्र नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है.

वर्तमान में 1,08,104 बाढ़ प्रभावित लोग जिला प्रशासन द्वारा स्थापित 373 राहत शिविरों में शरण लेने पर मजबूर हैं। बता दें बजली जिले में 3.55 लाख लोग, दरांग में 2.90 लाख, गोलपाड़ा में 1.84 लाख, बारपेटा में 1.69 लाख, नलबाड़ी में 1.23 लाख, कामरूप में 1.19 लाख और होजई जिले में 1.05 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इस बीच, असम के कामरूप जिले में बाढ़ की स्थिति तब और बिगड़ गई जब बाढ़ का पानी नए क्षेत्रों में प्रवेश कर गया, जिससे क्षेत्र के 70,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए।

कई ट्रेनें रद

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि असम के होजई जिले में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लुमडिंग डिवीजन के तहत जमुनामुख और जुगीजान सेक्शन के बीच दरार को देखते हुए, कई ट्रेनों की सेवाएं आंशिक रूप से रद या डायवर्ट की गई हैं।

अभिनेता अर्जुन कपूर और निर्देशक रोहित शेट्टी ने की मदद

चिंता की बात यह है कि लगातार हो रही बारिश से बोरोलिया नदी और जिले की अन्य प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। बोरोलिया नदी के बाढ़ के पानी ने गुरुवार को चौमुखा में एक तटबंध का एक हिस्सा बहा दिया और हाजो क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हो गए।

इससे पहले गुरुवार को, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बालीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और निर्देशक रोहित शेट्टी को राज्य में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सीएम राहत कोष में 5 लाख रुपये के योगदान के लिए धन्यवाद दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.