Move to Jagran APP

Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ी, मरने वालों की संख्या 139 पहुंची, 28 जिलों में 24.92 लाख लोग प्रभावित

पिछले 24 घंटे में राज्य के 28 जिलों में 24.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बेकी कोपिली सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही थीं।जबकि कुछ अन्य नदियों का पानी घट रहा है।

By Piyush KumarEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 01:15 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 01:32 AM (IST)
Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ी, मरने वालों की संख्या 139 पहुंची, 28 जिलों में 24.92 लाख लोग प्रभावित
असम राज्य में बाढ़ से लगभग 24.92 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। (फाइल फोटो)

 गुवाहाटी, प्रेट्र : असम में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई है। मंगलवार को पांच लोगों की और मौत हो गई। राज्य में बाढ़ से लगभग 24.92 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। सर्वाधिक प्रभावित सिलचर जिले के अधिकांश भाग पानी में अब भी डूबे हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, सिलचर में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि मोरीगांव और धुबरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस तरह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 139 हो गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, तीन लोग लापता भी हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य के 28 जिलों में 24.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बेकी, कोपिली सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही थीं।जबकि, कुछ अन्य नदियों का पानी घट रहा है।

loksabha election banner

गंभीर रूप से बीमार लोगों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बारापेटा सहित बाढ़ प्रभावित कुछ जिलों का दौरा किया है। इस दौरान वह बारापेटा जिले के राहत शिविरों में भी गए। मंगलवार को कुल 7,212 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जो लोग गंभीर रूप से बीमार थे, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अभिनेता आमिर खान ने राहत कार्य के लिए 25 लाख रुपये दिए हैं।

अंतिम संस्कार में भी हो रही परेशानी

सिलचर शहर एक सप्ताह से अधिक समय से भयंकर बाढ़ से जूझ रहा है। यहां श्मशान घाट सहित हर जगह पानी भर जाने से दाह संस्कार करने में काफी परेशानी हो रही है। यहां लगभग तीन लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। चुतरासंगन गांवनिवासी निरेन दास की 24 जून को मौत हो गई थी, लेकिन बाढ़ के कारण करीब दो दिन तक उनका अंतिम संस्कार नहीं हो सका।

बाढ़ के बीच निकाली शव यात्रा

हाल में सिलचर की एक तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें कुछ लोग गले तक पहुंच चुके बाढ़ के पानी में एक शव को ले जाते दिख रहे हैं। विगत सप्ताह स्थानीय लोगों को शहर में एक महिला का शव तैरता मिला। शव के साथ एक पत्र भी मिला, जिसमें अनुरोध किया गया था कि जिसे भी यह शव मिले, वह इसका अंतिम संस्कार कर दे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.