विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Assam Exit Poll Result: असम में NDA को 102 और कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान

Published: Thu, 30 Apr 2026 05:56 PM (IST)

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार, असम विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 93 से 111 ...और पढ़ें

टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल में असम में फिर से बन सकती है भाजपा सरकार।

टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल में असम में फिर से बन सकती है भाजपा सरकार।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और इसके नतीजे 4 मई को आएंगे। इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे आ रहे हैं। कुछ सर्वे कंपनियों ने बीते दिन नतीजे जारी किए थे तो कुछ आज कर रही हैं। ऐसे में टुडेज चाणक्य ने असम के एग्जिट पोल के नतीजे सामने रखे हैं।

असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान हुआ, जबकि तमिलनाडु में पश्चिम बंगाल के साथ 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ। बंगाल में चुनावों का दूसरा और अंतिम चरण 29 अप्रैल को संपन्न हुआ।

एग्जिट पोल के नतीजों में किसे कितनी सीटें?

126 सीटों वाली असम विधानसभा के लिए 'टुडेज चाणक्य' के ताजा अनुमानों के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 93 से 111 सीटों के साथ जबरदस्त जीत मिलने की उम्मीद है।

इसके बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन का नंबर आता है, जिसे अनुमान के मुताबिक 14 से 32 सीटें मिल सकती हैं। वहीं AIUDF+ के खाते में 0 सीटें आने का अनुमान है। अन्य उम्मीदवारों और निर्दलीय पार्टियों को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है।

वोट शेयर

इस एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को असम की 126 सीटों में से 102 सीटें (9 के मार्जिन के साथ) मिलेंगी।

भाजपा+ वोट शेयर: 50% (± 3%)

कांग्रेस+ वोट शेयर: 38% (± 3%)

अन्य वोट शेयर: 12% (± 3%)

यह भी पढ़ें: 'हम 'मां-माटी-मानुष' की सरकार बना रहे हैं', बंगाल के एग्जिट पोल पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी