Move to Jagran APP

Assam Flood: बाढ़ से प्रभावितों के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री ने किया फंड का एलान

Assam Flood असम में आए बाढ़ ने यहां के सामान्य जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। यहां रहने वाले लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए जिसके लिए आज मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने फंड देने का एलान किया है ।

By Monika MinalEdited By: Published: Sat, 20 Aug 2022 11:11 AM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2022 11:11 AM (IST)
Assam Flood: बाढ़ से प्रभावितों के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री ने किया फंड का एलान
बाढ़ से प्रभावितों के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री ने किया फंड का एलान

 गुवाहाटी, एजेंसी। असम के मुख्यमंत्री  हेमंत विश्व शर्मा (Himanta Biswa Sarma) ने शनिवार को बाढ़ प्रभावितों के पुनर्वास फंड (Rehabiliation Fund) के लिए 119.10 करोड़ रुपये  देने का एलान किया है। इससे सीधे 2,04,348 परिवारों को फायदा मिलेगा जिनके आवास बाढ़ (Flood) के कारण क्षतिग्रस्त हो गए।  

loksabha election banner

बाढ़ के कारण पैदा हालात में सुधार 

असम में बाढ़ के कारण बने हालात में  सुधार हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया कि कछार, मोरीगांव और तामूलपुर जिलों में बाढ़ से 10,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं। यहां का कछार जिला सबसे अधिक प्रभावित है।

असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण 197 लोगों की मौतें हुई। जुलाई अंत में मिली रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 44 गांव जलमग्न हैं और 210 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान हुआ है। साथ ही 190 बच्चों सहित लगभग 1,084 लोगों ने दो जिलों के सात राहत शिविरों में शरण ली।  इसके अलावा बोंगाईगांव, नागांव और नलबाड़ी जिलों में मिट्टी के कटाव की सूचना है। वहीं, बक्सा, कामरूप और तामूलपुर जिलों में बाढ़ के पानी से तट बंध, सड़कों, पुल और अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान हुआ है।  यह भी जानकारी मिली है कि जुलाई अंत में राज्य की सभी नदियों का बहाव सामान्य है,  कोई नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है।

बाढ़ की चपेट में रहता है असम का 40 फीसद हिस्सा 

असम का 40 फीसद हिस्सा बाढ़ की चपेट में ही रहता है। असम का पहाड़ी हिस्सा भूटान और अरुणाचल प्रदेश से सटा है। तिब्बत से निकलने वाली सारी नदियां अरुणाचल प्रदेश से होकर असम पहुंचती हैं। साथ ही असम की ब्रह्मपुत्र नदी से 49 सहायक नदियां जुड़ी हैं, हर साल इनकी वजह से राज्य में तबाही का मंजर बनता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.