Move to Jagran APP

उत्तरी कमान को अशोक, कीर्ति व शौर्य चक्र सम्मान

राज्य में आतंकवाद के खात्मे में जुटी सेना की उत्तरी कमान ने एक अशोक चक्र, एक कीर्ति चक्र समेत नौ चक्र जीते हैं। इसमें चार वीरों को मरणोपरांत वीरता पदक देने की घोषणा की गई है। इन पदकों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को दिल्ली में

By Amit MishraEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2016 08:45 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2016 08:55 PM (IST)
उत्तरी कमान को अशोक, कीर्ति व शौर्य चक्र सम्मान

जम्मू। राज्य में आतंकवाद के खात्मे में जुटी सेना की उत्तरी कमान ने एक अशोक चक्र, एक कीर्ति चक्र समेत नौ चक्र जीते हैं। इसमें चार वीरों को मरणोपरांत वीरता पदक देने की घोषणा की गई है। इन पदकों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने की।

loksabha election banner

सेना की 9 स्पेशल फोर्स के लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी को असाधारण वीरता के लिए मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। अशोक चक्र युद्ध के समय दिए जाने वाले परमवीर चक्र के समान है।

आतंकियों से मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल महेन्द्र सिंह को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। कीर्ति चक्र युद्ध काल के महावीर चक्र के समान होता है।

उनके साथ उत्तरी कमान के सात वीरों को शौर्य चक्र मिला है। राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही धर्मा राम को मरणोपरांत शौर्य चक्र से नवाजा गया है। कश्मीर के मनीगाह में आतंक विरोधी अभियान की कमान संभालते हुए शहादत पाने वाले स्पेशल फोर्स के अधिकारी व 41 राष्ट्रीय राइफल्स के कमान अधिकारी कर्नल संतोष महादिक को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।

सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स के नायक सतीश कुमार को मरणोपरांत शौर्य पदक से सम्मानित किया गया है। सेना की 3 कुमाऊं के लेफ्टिनेंट हरजिन्द्र सिंह ने पांच जून को नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया। इसके लिए उन्हें शौर्य चक्र दिया गया है। उनके साथ आतंक विरोधी अभियान में आतंकियों को मार गिराने के लिए 21 कुमाऊं के नायक खेम सिंह मेहरा, 55 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर संदीप यादव, 9 स्पेशल फोर्स के मेजर अनुराग कुमार ने भी आतंकियों को मार गिराकर शौर्य चक्र हासिल किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.