आशा भोसले की पुत्री वर्षा ने की आत्महत्या
सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले की पुत्री वर्षा भोसले ने सोमवार दोपहर 12.15 बजे रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। आशा भोसले के साथ पैडर रोड स्थित प्रभुकुंज नामक इमारत में रहने वाली 50 वर्षीय वर्षा को जसलोक अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तलाकशुदा वर्षा लंबे समय से अवसाद से पीड़ित थीं। 2008 और 2010 में भी उन्होंने खुदकुशी की कोशिश की थीं। इस हादसे के समय आशा भोसले सिंगापुर में थीं। ज्ञात हो,स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निवास भी उसी इमारत में है,जिसमें वर्षा ने आत्महत्या की।
मुंबई [जागरण संवाददाता]। सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले की पुत्री वर्षा भोसले ने सोमवार दोपहर 12.15 बजे रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। आशा भोसले के साथ पैडर रोड स्थित प्रभुकुंज नामक इमारत में रहने वाली 50 वर्षीय वर्षा को जसलोक अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तलाकशुदा वर्षा लंबे समय से अवसाद से पीड़ित थीं। 2008 और 2010 में भी उन्होंने खुदकुशी की कोशिश की थीं। इस हादसे के समय आशा भोसले सिंगापुर में थीं। ज्ञात हो,स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निवास भी उसी इमारत में है,जिसमें वर्षा ने आत्महत्या की।
आशा एवं उनके पहले पति गणपतराव भोसले की तीन संतानों में नंबर दो वर्षा का विवाह खेल पत्रकार और विज्ञापन जगत से जुड़े हेमंत केंकरे से हुआ था, लेकिन वैवाहिक संबंध अधिक दिनों तक नहीं चला। राजनीतिकशास्त्र की छात्रा रहीं वर्षा ने भी जेंटलमैन, रिडिफमेल सहित कई पत्र-पत्रिकाओं में स्तंभ लेखन किया। हिंदी एवं मराठी फिल्मों में पार्श्वगायन करने के साथ-साथ मां के साथ मंचीय प्रस्तुतियां भी दीं, लेकिन गायन क्षेत्र में अधिक पहचान नहीं बना सकीं।
16 वर्ष की उम्र में गणपतराव से विवाह करने वाली आशा की तीन संतानों में हेमंत भोसले सबसे बड़े हैं,जो कुछ समय तक पायलट रहने के बाद अब संगीत निर्देशन का काम करते हैं। नंबर दो पर वर्षा थीं। सबसे छोटे पुत्र का नाम आनंद है, जो फिल्म निर्देशन की पढ़ाई के बाद अपनी मां के कार्यक्रमों का संयोजन करते हैं। 1960 में आशा व गणपतराव में तलाक हो गया। 20 वर्षो तक अकेले रहने के बाद आशा ने संगीतकार राहुलदेव वर्मन उर्फ आरडी से दूसरा विवाह किया,जो उम्र में उनसे छह साल छोटे थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर