'आज दुनिया को शांति और स्थिरता की सबसे ज्यादा जरूरत', ASEAN समिट में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में कहा कि 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' ने भारत-आसियान संबंधों को नई गति दी है।
-1794897135617_m.webp)
एक्ट ईस्ट पॉलिसी ने भारत-आसियान संबंधों को नई गति दी। (फोटो- स्क्रीनग्रैब ANI, 17 Nov 2026, मनीला)
HighLights
एक्ट ईस्ट पॉलिसी ने भारत-आसियान संबंधों को नई गति दी।
साझेदारी डिजिटल, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे नए क्षेत्रों तक फैली।
100 से अधिक पहलों ने आपसी संबंधों को मजबूत किया।
डिजिटल डेस्क, मनीला। 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में, हमारी 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' ने भारत-आसियान संबंधों को नई गति और गहराई दी है। हमारी साझेदारी अब साझा संस्कृति और विरासत से आगे बढ़कर डिजिटल, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में नए आयामों तक पहुँच गई है।
2014 से, हमने लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए 100 से अधिक पहल की हैं, लगभग 250 'क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स' शुरू किए हैं, और कौशल विकास के लिए 10,000 से अधिक छात्रवृत्तियां प्रदान की हैं। आज, भारत और नौ आसियान देशों के बीच सीधी उड़ानें और बढ़ता पर्यटन हमारे करीबी संबंधों का एक और प्रमाण हैं।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।