विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन ने हमारे क्षेत्र में सड़क बनाई तो फौज तोड़ देगी

By manoj yadavEdited By:
Published: Mon, 17 Nov 2014 09:20 PM (IST)Updated: Mon, 17 Nov 2014 09:22 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी चीन को लेकर आक्रामक रहे।

News Article Hero Image

कान्हा चट्टी। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी चीन को लेकर आक्रामक रहे। चीन को घुसपैठ की हिमाकत के प्रति चेतावनी देने के बाद अब उन्होंने भारतीय क्षेत्र में चीन द्वारा सड़क निर्माण को लेकर पड़ोसी देश को निशाने पर लिया है।

हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत अपने पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ता चाहता है। चीन के भारतीय क्षेत्र में सड़क निर्माण जारी रखने के सवाल पर सिंह ने कहा- "हमारी फौज के पास ऐसे निर्माण को तोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।" यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा- "चीन भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ तथा हमारी तरफ सड़क निर्माण से बाज आए। हम चीन के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं और उसे भी हमारी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।"

चीन की ओर भारतीय क्षेत्र में लगातार घुसपैठ की घटनाओं से सीमा पर जब-तब तनाव की स्थिति बन जाती है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के हालिया भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात में भी यह मामला उठाया गया था।

पढ़ेंः सार्क सम्मेलन में शरीफ को भारतीय कार भी मंजूर नहीं

पढ़ेंः सिडनी में बोले पीएम मोदी, जिएंगे देश के लिए और जूझेंगे देश के लिए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।