सिक्किम में भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटक, सेना ने पहुंचाई मदद
सिक्किम में भारी बर्फबारी के चलते फंसे पर्यटकों को सेना की तरफ से खाद्य सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके तहत इन लोगों को गर्म कपड़े भी बांटे जा रहे है। आज ईस्ट सिक्किम फंसे 400 पर्यटकों सुविधाएं दी जा रही थी।
गंगटोक, पीटीआइ। सिक्किम में भारी बर्फबारी के चलते फंसे पर्यटकों को सेना की तरफ से खाद्य सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। साथ ही इन लोगों को गर्म कपड़े भी बांटे जा रहे हैं। आज ईस्ट सिक्किम में फंसे 400 पर्यटकों को यह सुविधाएं दी जा रही हैं। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि सोमगो झील, नाथूला, बाबा मंदिर, मेंमेंचो झील और कुपुप जैसे पर्यटन स्थानों से लौटते समय भारी बर्फबारी के कारण गुरुवार की दोपहर में राज्य की राजधानी से करीब 40 किलोमीटर दूर जे एन रोड एक्सिस पर 150 वाहनों में करीब 447 पर्यटक फंस गए। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे कई पर्यटकों को सेना की चिकित्सा टीम ने 317 एफडी अस्पताल में चिकित्सा सेवा मुहैया कराई।