विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेना के जवान के अपहरण की खबर निकली झूठी, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

By TaniskEdited By:
Published: Sat, 09 Mar 2019 07:38 AM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 08:31 AM (IST)

Army Personnel kidnappedजम्मू और कश्मीर के बडगाम में सेना के जवान के अपहरण की खबर को रक्षा मंत्रालय ने गलत ...और पढ़ें

सेना के जवान के अपहरण की खबर निकली झूठी, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
सेना के जवान के अपहरण की खबर निकली झूठी, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

श्रीनगर, एजेंसी। जम्मू और कश्मीर के बडगाम में सेना के एक जवान के अपहरण की खबर को रक्षा मंत्रालय ने गलत बताया है। मंत्रालय ने कहा कि यह खबर गलत है और जवान सुरक्षित है। बता देंं कि आतंकियों द्वारा  जैकलाई (जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैंट्री) के जवान मोहम्मद यासीन का बडगाम जिले के चाडूरा इलाके के काजीपोरा गांव से रात में अपहरण होने की जानकारी मिली थी। जानकारी के अनुसार आतंकी उसके घर पर पहुंचे और उसे उठा ले गए। परिवार के लोगों ने आतंकियों का विरोध किया, लेकिन वे नहीं रुके। 

इसके बाद परिवार वालों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सेना, सीआरपीएफ तथा पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। काजीपोरा, चाडूरा तथा साथ लगे पुलवामा जिले के कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया है।

जानकारी के अनुसार यासीन 26 फरवरी को एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के बाद ऐसे समय में जवान के अपहरण की खबर तब आई, जब सीमा पर हालात तनावपूर्ण हैं। माहौल को देखते हुए जम्मू कश्मीर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 

बता दें कि इसके पहले भी आतंकियों ने कई जवानों का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी। पिछले साल ईद पर घर जा रहे पुंछ निवासी जवान औरंगजेब का आतंकियों ने अपहरण किया था और बाद में उसकी हत्या कर दी थी।

डिप्टी कमिश्नर के हथियार की लूट 
किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) के हथियार (AK-47) को उनके घर से लूट लिया गया है। जानकारी अनुसार यह घटना शुक्रवार रात को हुई।