विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिक्किम से गुजरात तक जवानों संग दीवाली, रक्षा मंत्री और सेनाध्यक्षों ने बढ़ाया सीमा प्रहरियों का हौसला

Published: Mon, 09 Nov 2026 08:09 PM (IST)

दीपावली के अवसर पर तीनों सेनाओं के प्रमुखों और रक्षा मंत्री ने सीमाओं पर तैनात भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों के साथ त्योहार मनाया।

वायुसेना प्रमुख ने अग्रिम वायुसेना स्टेशन पर वायु योद्धाओं संग दीपावली मनाई

वायुसेना प्रमुख ने अग्रिम वायुसेना स्टेशन पर वायु योद्धाओं संग दीपावली मनाई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने सीमाओं और अग्रिम मोर्चों पर तैनात भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों के बीच पहुंचकर उनके साथ दीपावली मनाई।

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने रविवार को अग्रिम वायुसेना स्टेशन पहुंचकर वायु योद्धाओं और ‘अग्निवीरवायु’ (वायुसेना के अग्निवीरों) के साथ त्योहार मनाया।

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने गुजरात में नौसैनिकों के साथ दीपावली मनाई, वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के साथ सिक्किम के शेराथांग में भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों के बीच दीपावली मनाई।

वायुसेना प्रमुख ने अग्रिम वायुसेना स्टेशन पर दीपावली मनाई

एयर चीफ मार्शल अशुतोष दीक्षित अग्रिम क्षेत्र स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे। उन्होंने जवानों को मिठाइयां बांटीं और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सैनिकों के अटूट समर्पण को सराहा। वायुसेना ने एक्स पर पोस्ट साझा कर इस दौरे की जानकारी दी और कहा कि देश के आसमान को सुरक्षित रखने में सैनिकों का योगदान अतुलनीय है।

रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के साथ सिक्किम के शेराथांग में जवानों के साथ दीपावली मनाई। रक्षा मंत्री ने शेराथांग युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। राजनाथ ने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देश की सीमाओं की सुरक्षा में जुटे सैनिकों के पेशेवर कौशल, मनोबल और अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।

रक्षा मंत्री ने सिक्किम में सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

रक्षा मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार दीपक अंधकार को दूर करता है, उसी प्रकार सैनिक भी प्रशंसा की अपेक्षा किए देश की सुरक्षा में अपना कर्तव्य निभाते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि देश के नागरिक शांति एवं सुरक्षा के साथ त्योहार मना सकें।

प्रेट्र के अनुसार नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने गुजरात स्थित भारतीय नौसेना के अग्रिम संचालन अड्डे (फारवर्ड आपरेटिंग बेस) पर तैनात नौसैनिकों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। उन्होंने उन नौसैनिकों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को भी सराहा, जो त्योहार के अवसर पर अपने परिवारों से दूर रहकर देश की समुद्री सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

नौसेना ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि एडमिरल स्वामीनाथन ने गुजरात में अग्रिम संचालन अड्डे और अन्य नौसैनिक इकाइयों का दौरा किया तथा वहां तैनात कर्मियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।