विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थाली से दूर होती दाल: 19 प्रतिशत महंगी हुई अरहर, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा भाव?

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:30 PM (IST)

पिछले एक साल में अरहर, उड़द और चना दाल की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है, जिसमें अरहर दाल 19% महंगी होकर ₹136.60 प्रति किलो हो गई है। 

अरहर दाल की कीमत में एक साल में 19% की वृद्धि

अरहर दाल की कीमत में एक साल में 19% की वृद्धि

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आपूर्ति कम होने से पिछले एक साल में तीन प्रमुख दालों अरहर, उड़द और चना की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है। कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी अरहर दाल में देखी गई है।

पूरे भारत में इसकी औसत खुदरा कीमत 136.60 रुपये प्रति किलो रही, जो एक साल पहले 114.95 रुपये थी, यानी इसमें 19 प्रतिशत का उछाल आया है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, उड़द दाल की कीमत 12 प्रतिशत बढ़कर 127 रुपये प्रति किलो हो गई, जबकि चना दाल 11 प्रतिशत बढ़कर 95.45 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

अरहर दाल की कीमत में एक साल में 19% की वृद्धि

मूंग दाल की कीमतों में मामूली 4.17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 114.90 रुपये प्रति किलो हो गई, जबकि मसूर दाल की कीमत 0.48 प्रतिशत बढ़कर 89.35 रुपये प्रति किलो हो गई।

महानगरों में कीमतें और भी ज्यादा रहीं। रविवार को दिल्ली में अरहर और उड़द दाल दोनों 150 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकीं, जबकि चना 100 रुपये प्रति किलो पर था।

मुंबई में अरहर 157 रुपये, उड़द 155 रुपये और चना 117 रुपये प्रति किलो के भाव पर रहा। चेन्नई में अरहर 147 रुपये, उड़द 133 रुपये और चना दाल 81 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी।

व्यापारियों के अनुसार, मुख्य रूप से खरीफ फसल होने के बावजूद, इस साल अरहर का उत्पादन केवल 28 लाख टन रहने का अनुमान है, क्योंकि कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मौसम से जुड़ी समस्याओं के कारण पैदावार पर असर पड़ा है। यह सालाना 45 लाख टन की अनुमानित मांग से काफी कम है।

सरकार को बफर स्टॉक जारी करने का सुझाव

10 लाख टन की मांग दूसरी दालों की तरफ हो सकती है शिफ्ट दाल विशेषज्ञ जीके सूद ने कहा कि ऊंची कीमतों के कारण कम आय वाले परिवारों को दूसरी दालों का रुख करना पड़ सकता है, जिससे लगभग 10 लाख टन की मांग दूसरी दालों की तरह शिफ्ट हो सकती है।

सरकार के पास 10 लाख टन का बफर स्टाक है, जिसे खुले बाजार में जारी करने से कुछ राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि आयात से बहुत कम राहत मिल सकती है, क्योंकि भारत के लिए वैश्विक स्तर पर अरहर की उपलब्धता केवल 10 लाख टन के आसपास है। उड़द को लेकर चिंता ज्यादा है।

अरहर के विपरीत, इसका कोई वास्तविक विकल्प नहीं है; इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से इडली और डोसा का बैटर बनाने में होता है, और इसकी कीमतें काफी ऊंची बनी हुई हैं।

पीली मटर और चने पर आयात शुल्क घटाकर शून्य करने का सुझावचने की दाल के बारे में सूद ने कहा कि सरकार ने पिछले साल के उत्पादन का अनुमान जरूरत से ज्यादा लगा लिया था।

असल उत्पादन 90 लाख टन से ज्यादा नहीं रहा होगा और अगर ऐसा नहीं होता तो कीमतें इतनी तेजी से नहीं बढ़तीं। इस साल की फसल पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। महाराष्ट्र और राजस्थान में असामान्य मौसम चिंता का विषय बना हुआ है।

सूद ने सुझाव दिया कि घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को काबू में रखने के लिए पीली मटर (30 प्रतिशत से) और चने (10 प्रतिशत से) पर आयात शुल्क को घटाकर शून्य कर देना चाहिए।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।