विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईवीएम के बटन पर गोंद या परफ्यूम लगाया तो खैर नहीं... बंगाल-तमिलनाडु चुनाव से पहले EC की चेतावनी

Published: Wed, 22 Apr 2026 09:27 AM (IST)

चुनाव आयोग ने ईवीएम बटन पर इत्र या गोंद लगाने को छेड़छाड़ और चुनावी अपराध बताया है, जिसके लिए सख्त ...और पढ़ें

वोट की गोपनीयता से खिलवाड़ पर सख्त EC इत्र-गोंद लगाने को बताया अपराध (फाइल फोटो)

वोट की गोपनीयता से खिलवाड़ पर सख्त EC इत्र-गोंद लगाने को बताया अपराध (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि ईवीएम के बटन पर इत्र, गोंद या किसी भी तरह का पदार्थ लगाना छेड़छाड़ माना जाएगा और यह चुनावी अपराध है। हाल के दिनों में यह दावा सामने आया था कि कुछ राजनीतिक कार्यकर्ता यह पता लगाने के लिए ऐसा करते हैं कि वोट उनके पक्ष में पड़ा है या नहीं।

मंगलवार को अधिकारियों ने कहा कि अगर किसी मतदान केंद्र पर ऐसी कोई हरकत सामने आती है, तो वहां के पीठासीन अधिकारी को तुरंत सेक्टर अधिकारी या रिटर्निंग अधिकारी को इसकी जानकारी देनी होगी।

यह निर्देश तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले दिए गए हैं। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसे मामलों में आयोग सख्त कार्रवाई करेगा और जरूरत पड़ने पर दोबारा मतदान (री-पोल) का आदेश भी दिया जा सकता है।

बटन पर कुछ भी लगाना सख्त मना

अधिकारियों ने सभी मतदान केंद्रों के पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि ईवीएम के सभी उम्मीदवारों के बटन साफ और स्पष्ट दिखाई दें। किसी भी बटन पर टेप, गोंद या अन्य कोई चीज नहीं लगी होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी साफ किया कि बैलेट यूनिट के बटन पर किसी भी तरह का रंग, स्याही, इत्र या रसायन नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि इससे वोट की गोपनीयता प्रभावित हो सकती है। अगर इस तरह की कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो पीठासीन अधिकारी तुरंत उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी देंगे।

होगी कार्रवाई

चुनाव आयोग के अनुसार, इस तरह के सभी मामले ईवीएम से छेड़छाड़ या हस्तक्षेप की श्रेणी में आएंगे, जो एक गंभीर चुनावी अपराध है। इस तरह के मामलों में चुनाव आयोग द्वारा कार्रवाई भी की जाएगी।

बंगाल में थमा पहले चरण का चुनाव प्रचार, कल मतदान

बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार मंगलवार शाम थम गया। पहले चरण के तहत आगामी 23 अप्रैल को राज्य के 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होंगे। पहले चरण में कुल 1,478 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं मतदाताओं की कुल संख्या 3,60,77,171 है, जिनमें 1,84,99,496 पुरूष मतदाता, 1,75,77,210 महिला मतदाता व 465 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

आखिरी दिन सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंकते दिखे। गृह मंत्री अमित शाह ने चार जनसभाओं को संबोधित किया। इनमें दो उत्तर व दो दक्षिण बंगाल में हुईं। भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आसनसोल में रोड शो किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हुगली जिले के चुंचुड़ा में युवा सम्मेलन व मशाल रैली में हिस्सा लिया।

तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने लगाया जोर

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान मंगलवार को थम गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने जोर लगाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, अन्नाद्रमुक के महासचिव पलानीस्वामी और मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि ने राज्य भर में रोड शो किए और अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।

'आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा भारत', पहलगाम हमले की बरसी पर बोले पीएम मोदी