विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एपल ने भारत के एप स्टोर से हटाया बिटचैट, आईटी मंत्रालय ने रिव्यू गाइडलाइंस के उल्लंघन का दिया हवाला

Published: Sun, 04 Oct 2026 06:30 AM (IST)

एपल ने भारत के एप स्टोर से आफलाइन मैसेजिंग एप्लिकेशन बिटचैट को हटा दिया है। एप के डेवलपर और ट्विटर ...और पढ़ें

एपल ने भारत के एप स्टोर से हटाया बिटचैट

एपल ने भारत के एप स्टोर से हटाया बिटचैट

HighLights

  1.  ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी एप बिटचैट के डेवलपर

  2. भारत ने अवैध कंटेंट का हवाला देकर हटाया है एप\

पीटीआई, नई दिल्ली। एपल ने भारत के एप स्टोर से आफलाइन मैसेजिंग एप्लिकेशन बिटचैट को हटा दिया है। एप के डेवलपर और ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने शनिवार को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।

डोर्सी ने दावा किया कि यह कार्रवाई भारत के इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की मांग के बाद की गई।

एपल की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया कि एप को भारत के एप स्टोर से इसलिए हटाया जा रहा है क्योंकि इसमें ऐसा कंटेंट शामिल है, जिसे भारत में अवैध माना गया है और जो एप स्टोर की समीक्षा संबंधी दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं है।

डोर्सी के अनुसार, भारत ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69(ए) के तहत एप हटाने की मांग की थी। एपल ने कहा कि एप अन्य देशों के एप स्टोर में उपलब्ध रहेगा, लेकिन भारत में इसका टेस्ट संस्करण भी परीक्षण के लिए उपलब्ध नहीं होगा।