विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाइक टैक्सी से फूड डिलीवरी तक 14 करोड़ नौकरियों की राह आसान, केंद्र की गाइडलाइन्स से राज्यों को मिलेगा बूस्टर डोज

Published: Wed, 25 Nov 2026 09:00 PM (GMT+05:30)

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के अनुसार, एप-आधारित टैक्सी सेवाओं ने 2020 से 4 करोड़ रोजगार सृजित किए हैं। यदि सभी राज्य मोटर वाहन एग्रीगेटर गाइडलाइन्स अपनाते हैं।

एप आधारित सेवाओं से 18 करोड़ रोजगार की संभावना (फाइल फोटो)

एप आधारित सेवाओं से 18 करोड़ रोजगार की संभावना (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। रोजगार सभी वर्गों, राज्यों और सरकारों के लिए सबसे प्रमुख मुद्दों में से एक है। केंद्र सरकार भी अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। इस बीच यह तथ्य सामने आया है कि एप बेस्ड टैक्सी सर्विस ने भी तेजी से रोजगार के द्वार खोले हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का दावा है कि 2020 में मोटर व्हीकल एग्रीगेटर्स गाइडलाइन्स अधिसूचित होने के बाद से इस सेक्टर में चार करोड़ नौकरियां मिली हैं। यह भी तब है, जबकि अब तक सिर्फ दो ही राज्यों ने इसे अपनाकर लागू किया है। यदि सभी राज्य इसे लागू कर दें तो आंकड़ा अगले चार साल में 18 करोड़ नौकरियों तक पहुंच सकता है।

परिवहन क्षेत्र में एप बेस्ड कैब सर्विस ने क्रांति का काम किया है। अब बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक आम जन इनकी सुविधा का उपभोग कर रहे हैं। कैब एग्रीगेटर्स दावा करते हैं कि पहले यात्रियों को अपनी सुरक्षा, पारदर्शिता आदि को लेकर चिंता रहती थी, जो कि धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है।

वह मानते हैं कि जहां-जहां केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एमवी एग्रीगेटर्स गाइडलाइन्स के आधार पर राज्यों ने नियमों को बनाया है, वहां अप्रत्याशित रूप से विशेष कर महिला यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। जनता को परिवहन के बेहतर विकल्प मिले हैं।

हालांकि, इन कंपनियों ने इस पर भी चिंता जताई है कि अभी तक सिर्फ राजस्थान और हरियाणा ने भी इन गाइडलाइन्स को अपनाया है, जबकि उत्तर प्रदेश में यह आंशिक रूप से लागू हो सकी हैं। इसे लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी अपनी चिंता और संभावना व्यक्त कर चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने एग्रीगेटर्स के साथ विस्तार से चर्चा की।

मंत्री का दावा है कि 2020 के बाद से जब सिर्फ दो राज्यों ने गाइडलाइन्स को अपनाया है, तब भी चार करोड़ लोगों को नौकरी मिल चुकी है। उनका कहना है कि एग्रीगेटर्स के पास इन चार करोड़ लोगों के नाम भी हैं।

यदि सभी राज्य इन गाइडलाइन्स को अपना लें तो सिर्फ बाइक टैक्सी सहित कैब सर्विस के माध्यम से नौकरी का आंकड़ा 14 करोड़ पहुंच जाएगा और यदि इन गाइडलाइन्स में फूड या ग्रासरी डिलीवरी एप को भी शामिल कर लिया जाए तो अगले चार साल में इस क्षेत्र में कुल 18 करोड़ नौकरियां हो जाएंगी।

केंद्रीय मंत्री का कहना है कि इस संबंध में वह सभी राज्यों के परिवहन आयुक्तों के साथ बैठक कर गाइडलाइन्स अपनाने का आग्रह कर चुके हैं। साथ ही सभी राज्यों को पत्र भी लिखा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।