विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लव जिहाद फंडिंग के आरोपी अनवर डकैत का कोर्ट में सरेंडर, वकीलों ने कर दी पिटाई

Published: Fri, 29 Aug 2025 08:43 PM (IST)

हिंदू युवतियों से दुष्कर्म और लव जिहाद के मामलों में फंडिंग के आरोपी पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत ने ...और पढ़ें

लव जिहाद फंडिंग के आरोपी का कोर्ट में सरेंडर
लव जिहाद फंडिंग के आरोपी का कोर्ट में सरेंडर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू युवतियों से दुष्कर्म और लव जिहाद के मामलों में फंडिंग करने के आरोपित पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत ने शुक्रवार सुबह स्थानीय कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह पुलिस को चकमा देने के लिए वकीलों की तरह सफेद शर्ट और काली पैंट पहनकर सीधे कोर्ट रूम में चला गया। कोर्ट से बाहर निकलने पर वकीलों ने उसकी पिटाई कर दी।

एसीपी रुबिना मिजवानी ने बताया कि अनवर कादरी पर 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बाणगंगा पुलिस ने 14 जून को लव जिहाद के आरोपित साहिल खान और अल्ताफ के कथन पर अनवर को आरोपित बनाया था। गिरफ्तारी के डर से वह अपनी दूसरी पत्नी फरहाना के साथ फरार हो गया था।

शुक्रवार सुबह एमजी रोड पुलिस से खबर मिली कि अनवर ने 14 नंबर कोर्ट में सरेंडर किया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कोर्ट पहुंचकर अनवर को हिरासत में लिया। पुलिस ने कोर्ट से आठ दिन की रिमांड मांगी है। पुलिस ने अनवर को घेरा बनाकर निकाला, पर गुस्साए वकीलों ने उसकी पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें- 'हम देश के सभी नागरिकों के संरक्षक', सुप्रीम कोर्ट की जांच एजेंसियों की ओर से वकीलों को तलब करने पर सख्त टिप्पणी