विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर में जवान पर हमले पर भड़के अनुपम खेर, कहा-सैनिकों से पंगा लेने की गलती न करें

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Fri, 14 Apr 2017 12:00 PM (IST)Updated: Fri, 14 Apr 2017 12:13 PM (IST)

कश्मीरी युवाओं द्वारा भारतीय सैनिक पर हुए हमले की घटना पर अभिनेता अनुपम खेर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

कश्मीर में जवान पर हमले पर भड़के अनुपम खेर, कहा-सैनिकों से पंगा लेने की गलती न करें
कश्मीर में जवान पर हमले पर भड़के अनुपम खेर, कहा-सैनिकों से पंगा लेने की गलती न करें

नई दिल्ली(जेएनएन)। एक्टर अनुपम खेर ने भारतीय सैनिक पर कश्मीरी युवाओं द्वारा किये गये हमले के वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ये वीडियो उस वक्त का है, जब भारतीय जवान पोलिंग स्टेशन से अपनी ड्यूटी खत्म कर वापस लौट रहा था।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया, जिसे देखने के बाद अनुपम खेर ने कहा कि सेना के जवान हथियारों से लैस होने के बावजूद कश्मीर युवाओं की इस हरकत का जवाब नहीं दिया। यह हमारे शांतिपूर्ण भारतीय होने की निशानी है। लेकिन जिस तरह से सैनिक पर कश्मीर के कायर युवाओं द्वारा हमला किया गया, वो बेहद दुखद था। अनुपम खेर ने सेना पर हमले को शर्मनाक करार दिया।

अनुपम खेर ने उन भारतीय बुद्धजीवियों पर भी हमला किया, जो कहते हैं कि कश्मीरी युवा भटके हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि ज्यादातर कश्मीरी युवा ऐसे कायर लोगों से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। लेकिन जब इस तरह का वीडियों देखता हूं तो मेरी अंदर का गुस्सा भड़क उठता है, जिसे जाहिर करना जरुरी होता है। खेर के मुताबिक ऐसी घटनाओं पर मेरा मन दुखी होता है। यह एक भारतीय होने के नाते ही नहीं, बल्कि एक मानव होने की नाते भी है। ऐसे वक्त में वो फर्जी बुद्धजीवियों क्या कहेंगे।

उन्होंने कहा कि आप सोच सकते हैं कि जो लोग हथियारों से लैस सेना के साथ इस तरह का बर्ताव करते हैं। उन्होंने 27 साल पहले कश्मीरी पंडितों के साथ क्या किया होगा। उन्होंने कहा कि मुझे इतना गुस्सा आ रहा है कि मैं कुछ बोलने की हालत में नहीं हूं। उन्होने कहा कि यह वक्त हैं कि ऐसे जिहादी पसंद लोगों को बेनकाब किया जाएं।

यह भी पढ़ें: जवानों की पिटाई वाले वीडियो मामले में सीअारपीएफ की शिकायत पर FIR दर्ज
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।