विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बहुत गलत कर रहे हैं', अन्नामलाई ने CJP का किया समर्थन, हिरासत पर उठाए सवाल

Published: Tue, 20 Oct 2026 07:10 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2026 07:21 PM (IST)

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने CJP नेताओं की दिल्ली पुलिस द्वारा लगातार हिरासत पर सवाल उठाए।

अन्नामलाई ने CJP का किया समर्थन।

अन्नामलाई ने CJP का किया समर्थन।

HighLights

  1. अन्नामलाई ने CJP नेताओं की हिरासत पर सवाल उठाए।

  2. दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की पूर्व अध्यक्ष ने।

  3. कानून के शासन को लेकर चिंता जताई अन्नामलाई ने।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं, सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

पत्रकारों से बात करते हुए, 'अन्नामलाई ने कहा कि CJP नेताओं की लगातार न्यायिक हिरासत कानून के शासन को लेकर चिंता पैदा करती है। मैं अपने देश कि स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित हूं।'

सवालों पर CJP की समर्थन करता हूं- अन्नामलाई

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि दिल्ली पुलिस ने कानून को अपने हाथ में ले लिया है। हो सकता है कि मैं CJP के विरोध करने के तरीकों या उनकी हरकतों से सहमत न होऊं, यह एक अलग बहस का विषय है, लेकिन जो सवाल वे उठाना चाहते हैं, उस मामले में मैं पूरी तरह से CJP का समर्थन करता हूं।

सरकार को सवालों का जवाब देना चाहिए- अन्नामलाई

अन्नामलाई ने कहा कि सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। लेकिन किसी उल्लंघन के लिए उन्हें गिरफ्तार करना और फिर जेल में उनके समय बिताने के तरीके को लेकर उन्हें परेशान, इससे तो CJP के नेता और मजबूत ही होंगे। मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि दिल्ली पुलिस बहुत गलत कर रही है।

राहुल गांधी को SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाने का पूरा अधिकार- अन्नामलाई

उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाने का पूरा अधिकार है, लेकिन ऐसा करते समय संस्थाओं को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।

इससे पहले सोमवार को, दिल्ली की एक अदालत ने CJP नेताओं की न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी। उन पर जंतर-मंतर में घुसने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डालने का आरोप है। अब उन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सौरव दास और आशुतोष रांका ने दिल्ली हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के फैसले को दी चुनौती