विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tamil Nadu: तमिलनाडु में नाराज प्रेमी ने महिला को जलाकर मार डाला, पहले जंजीरों से बांधकर दी यातनाएं; शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर उठाया खौफनाक कदम

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar
Published: Mon, 25 Dec 2023 05:00 AM (IST)

चेन्नई में एक महिला तकनीकी विशेषज्ञ को एक ट्रांसमैन ने जंजीरों से बांध दिया और जलाकर मार डाला। 25 वर्षीय ...और पढ़ें

चेन्नई में एक महिला तकनीकी विशेषज्ञ को एक ट्रांसमैन ने जंजीरों से बांध दिया और जलाकर मार डाला
चेन्नई में एक महिला तकनीकी विशेषज्ञ को एक ट्रांसमैन ने जंजीरों से बांध दिया और जलाकर मार डाला

आइएएनएस, चेन्नई। चेन्नई में एक महिला तकनीकी विशेषज्ञ को एक ट्रांसमैन ने जंजीरों से बांध दिया और जलाकर मार डाला। 25 वर्षीय आर नंदिनी का आधा जला हुआ शव शनिवार रात को थलंबूर में बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, महिला को जंजीरों से बांधा गया था और उसकी गर्दन, हाथ और पैर पर ब्लेड से गहरी चोटें लगी थीं। पुलिस ने रविवार को 27 वर्षीय एक ट्रांसमैन वेत्रिमारन को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर अपना प्रस्ताव ठुकराने पर महिला की हत्या की है।

इस कारण कर दी हत्या

आरोपित वेत्रिमारन और मृतक नंदिनी मदुरै के निवासी हैं और पिछले कुछ महीनों से दोनों थोरईपक्कम में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम कर रहे थे। वे दोस्त बन गए और बाद में प्यार हो गया।

हालांकि, हाल ही में जब वेत्रिमारन ने नंदिनी को अपनी जेंडर पहचान के बारे में बताया और उसके सामने प्रस्ताव रखा, तो उसने उसे ठुकरा दिया। इसके बाद नंदिनी ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ रिश्ता शुरू कर दिया था और इससे वेट्रिमरन नाराज हो गया था। उसने बदला लेने के लिए नंदनी की हत्या कर दी।