Move to Jagran APP

एडवेंचर टूरिज्म के उद्घाटन में हुई दुर्घटना, बाल-बाल बचे आंध्र प्रदेश के शहरी विकास मंत्री

औदिमुलापु सुरेश रविवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राम कृष्ण समुद्र तट पर पैरामोटर उड़ान के उद्घाटन के दौरान एक दुर्घटना में बाल-बाल बचे। जिसके बाद समुद्र तट पर साहसिक पर्यटन के उद्घाटन को रद्द कर दिया गया।

By AgencyEdited By: Shashank MishraSun, 26 Mar 2023 03:50 PM (IST)
एडवेंचर टूरिज्म के उद्घाटन में हुई दुर्घटना, बाल-बाल बचे आंध्र प्रदेश के शहरी विकास मंत्री
उड़ान भरने के दौरान सवारी का संतुलन बिगड़ गया था।

विशाखापत्तनम, एएनआई। आंध्र प्रदेश के नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास (एमएयूडी) मंत्री औदिमुलापु सुरेश रविवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राम कृष्ण समुद्र तट पर पैरामोटर उड़ान के उद्घाटन के दौरान एक दुर्घटना में बाल-बाल बचे। अधिकारियों के अनुसार, सुरेश उद्घाटन के हिस्से के रूप में पैरामोटर फ्लाइंग करने के लिए शामिल हुए थे।

उद्घाटन को किया गया रद्द

स्वास्थ्य मंत्री रजनी ने सुरेश की पैराग्लाइडिंग सवारी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो समुद्र तट से शुरू हुई थी। अधिकारियों ने बताया, "उड़ान भरने के दौरान सवारी का संतुलन बिगड़ गया था। लेकिन सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से वह दुर्घटना से बच गए।"

एमएयूडी मंत्री सुरेश के अलावा स्वास्थ्य मंत्री व विशाखापत्तनम के प्रभारी मंत्री विदादला रजनी और आईटी मंत्री अमरनाथ भी रामकृष्ण समुद्र तट पर आयोजित साहसिक पर्यटन उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। घटना के बाद मंत्रियों ने सवारी की अनुचित व्यवस्था का हवाला देते हुए समुद्र तट पर साहसिक पर्यटन के उद्घाटन को रद्द कर दिया।