Serial Killer ने 2 साल में 10 लोगों को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश में पुलिस ने एक सिरियल किलर को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो सालों में 10 लोगों को मौत के घाट उतारा है।
अमरावती,एजेंसी। आंध्र प्रदेश में पिछले दो सालों में एक सीरियल किलर ने तीन महिलाओं समेत 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। इस हत्यारे ने इन लोगों को साइनाइट प्रसाद में मिलाकर दिया। फिलहाल, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम सिमाध्री उर्फ शिवा है। आरोपी एक वॉचमैन है।
उसपर राजमुंदरी और एलुरु में चार लोगों की हत्या करने का आरोप दर्ज हैं। हालांकि, बाकी के 6 मामलों में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि दो सालों में आरोपी ने इन घटनाओं को अंजाम दिया है।
अपने परिवार वालों की भी ली जान
शिवा ने जिन लोगों की जान ली उसमें उसकी दादी, भाभी, मकान मालकिन और एक पुजारी शामिल हैं। बताया गया कि पहले शिवा एक गार्ड था और बाद में रियल स्टेट का कारोबारी बन गया था। आरोप है कि फरवरी 2018 के बाद शिवा ने हर दूसरे महीने एक व्यक्ति की जान ली और उसके पैसे और गहने सब चुरा लिए। शिवा किसी को अपना शिकार बनाने के लिए लोगों को उनके पैसे दोगुने करने का लालच देता था। वह लोगों को बताता था कि उसके पास जादुई चावल, जादुई सिक्के और दो सिर वाला सांप है, जिससे पैसे डबल हो जाएंगे और बीमारियां ठीक हो जाएंगी।
गोदावरी जिले में दिया आखिरी घटना को अंजाम
पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी आखिरी घटना को अक्टूबर महीने में गोदावरी जिले में अंजाम दिया था। दरअसल अंतिम घटना में मृतक अपने घर से नकद और जेवरात लेकर बैंक में जमा करने के लिए जा रहा था। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। बाद में खुलासा हुआ की नकदी और जेवरात गायब है। गोदावरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नवदीप सिंह ने कहा कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साइनाइड से मौत होने की पुष्टी नहीं हो सकती थी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत, ब्रेन स्ट्रोक या फिर हर्ट अटैक से हुई थी। हालांकि, बाद में जांच में सामने आया कि मृत व्यक्ति सिमाध्री के साथ संपर्क में था।
कॉल रिकॉर्डिंग में हुआ खुलासा
कॉल रिकॉर्डिंग में सामने आया कि मृतक के साथ राइस पुलर खरीदने को लेकर आरोपी से बातचीत हो रही थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राइस पुलर एक शक्तिशाली पत्थर है जिसमें कई अदभुत शक्ति है। जिसमें कई गुण होते है। जांच में सामने आया की 220 फोन कॉन्टेक्ट में मरने वाले सभी लोग आरोपी सिमाध्री के संपर्क में थे। सिमाध्री लोगों को राइस पूलर के नाम से मूर्ख बनाता था।
क्या है साइनाइड
साइनाइड सबसे खतरनाक रसायन है। ये कई तरह का होता है। इसका रसायनिक नाम CN होता है। इस कोई रंग नहीं होता ये बिना रंग का होता है। साइनाइड लेते ही व्यक्ति की तुरंत मौत हो जाती है। कोई व्यक्ति इसका सेवन कर लें तो एक मिनट के अदर उसकी मृत्यु हो जाती है। साइनाइड जैसे ही शरीर के अंदर जाता है वैसे ही काशिकाओं को ऑक्सीजन मिलनी बंद हो जाती है।
ये है उपचार
यदि साइनाइड शरीर में सांस के रास्ते अंदर जाता है तो उस व्यक्ति को तुरंत खुली हवा में ले जाया जाता है। फिर विटामिन B12 के जरिए पेशाब के रास्ते उसे शरीर से बाहर कर दिया जाता है। हालांकि, अपचार के बाद भी व्यक्ति पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाता है। कई बार व्यक्ति के कोमा में जाने की भी उम्मीद रहती है।