विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Andhra Pradesh: नाबालिग पोती को दादा ने किया गर्भवती, यूं सामने आया दुष्कर्म का मामला; आरोपी फरार

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Thu, 22 Feb 2024 04:59 PM (IST)Updated: Thu, 22 Feb 2024 06:19 PM (IST)

दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में गुरुवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि कृष्णा जिले ...और पढ़ें

नाबालिग पोती को दादा ने किया गर्भवती। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नाबालिग पोती को दादा ने किया गर्भवती। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. पेट दर्द की शिकायत के बाद सामने आया मामला
  2. आरोपी फरार दादा की तलाश जारी

पीटीआई, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश)। दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में गुरुवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि कृष्णा जिले के एक गांव में 14 वर्षीय एक नाबालिग के साथ उसके दादा ने चार महीने तक कथित तौर पर दुष्कर्म किया, जिसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई।

अवनीगड्डा के डीएसपी मुरलीधर ने बताया कि नाबालिग लड़की मोपीदेवी गांव के जिला परिषद स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ती है। उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करके अपनी जीविका चलाते हैं।

पेट दर्द की शिकायत के बाद सामने आया मामला

दरअसल, यह मामला तब सामने आया जब नाबालिग लड़की ने परिजनों से मंगलवार को पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी जांच की और पाया कि वह गर्भवती है।

आरोपी फरार दादा की तलाश जारी

पीड़िता के माता-पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस आरोपी फरार दादा की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें: Guinness World Record: शख्स ने माचिस की मदद से बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, नाक में एक-दो नहीं बल्कि डाली 68 तीलियां