अनंत कुमार ने कहा, ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप सच्चाई से कोसों दूर
इस संबंध में मध्य प्रदेश में ईवीएस से छेड़छाड़ की रिपोर्ट का हवाला दिया। साथ ही ईवीएम का विकल्प अपनाने का सुझाव भी दिया।
नई दिल्ली, प्रेट्र : केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ के आरोपों को सच्चाई से कोसों दूर बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ऐसे आरोप लगाकर हाल के चुनावों भाजपा की जीत को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।
कुमार गुरुवार को लोकसभा में शून्य काल के दौरान इस संबंध में आरोपों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आरोप पूरी तरह झूठ और गुमराह करने वाले हैं। आज जो कुछ भी है उसमें ईवीएम सबसे अच्छा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव में भाजपा की जीत को देखते हुए ऐसे आरोप लगा रहा है।
इससे पहले माकपा के पी. करुणाकरन ने ईवीएम से कथित छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस मामले में स्वतंत्र और विस्तृत जांच कराने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में मध्य प्रदेश में ईवीएस से छेड़छाड़ की रिपोर्ट का हवाला दिया। साथ ही ईवीएम का विकल्प अपनाने का सुझाव भी दिया।
यह भी पढ़ें: संसद में गरमाया EVM से छेड़छाड़ का मुद्दा, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग
यह भी पढ़ें: EVM विवादः केजरीवाल सरकार व दिल्ली EC हो सकते हैं आमने-सामने