अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 5.9 तीव्रता का भूकंप
भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं रहने के कारण सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई।
नई दिल्ली, प्रेट्र। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। बताया गया है कि मंगलवार को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 थी।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में था। सुबह 8 बजकर 21 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था।
भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं रहने के कारण सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई। भारत में एक सुनामी केंद्र है जिससे राज्यों और पड़ोस के तटवर्ती इलाकों को सुनामी चेतावनी दी जाती है। भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
मंगलवार को ही अंडमान से पहले जम्मू एवं कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। राज्य के कठुआ में सुबह 5 बजकर 48 मिनट पर महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 आंकी गई है।
An earthquake measuring 5.9 on Richter Scale hit Nicobar Islands Region around 08:21 AM today. No injury or damage reported.
— ANI (@ANI_news) March 14, 2017
यह ाी पढ़ें: 5 के विनाशकारी भूकंप के बाद करीब 450 बार दहला नेपाल