Move to Jagran APP

धरती के पास आ रहा है एंपायर स्‍टेट बिल्डिंग से कई गुना बड़ा एस्‍ट्रायड, जानें- इससे कितना खतरा

Asteroid 7482 1994 PC1 एक विशाल आकार का एस्‍ट्रायड आज धरती के पास से गुजरने वाला है। इस खास मौके पर वैज्ञानिकों की निगाहें लगातार इस पर बनी रहेगी। ये एस्‍ट्रायड अमेरिका की एंपायर स्‍टेट बिल्डिंग से भी बड़ा है। इससे कोई खतरा नहीं है।

By Kamal VermaEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 11:20 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 03:34 PM (IST)
धरती के पास आ रहा है एंपायर स्‍टेट बिल्डिंग से कई गुना बड़ा एस्‍ट्रायड, जानें- इससे कितना खतरा
एक विशाल आकार का एस्‍ट्रायड धरती के पास से गुजरेगा

नई दिल्‍ली (आनलाइन डेस्‍क)। ब्रह्मांड पर नजर रखने वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। इसकी बड़ी वजह है कि आज (मंगलवार, 18 जनवरी 2022) को एक बड़ा पथरीला एस्‍ट्रायड (क्षुद्रग्रह) धरती के पास से गुजरने वाला है। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि ये एस्‍ट्रायड धरती को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित गुजर जाएगा। इसलिए इससे धरती को कोई खतरा भी नहीं है। इसके बावजूद वैज्ञानिकों ने इसको खतरनाक एस्‍ट्रायड की श्रेणी में रखा है। इसकी वजह है कि ये धरती के काफी पास से गुजरने वाला है।  

loksabha election banner

आपको बता दें कि धरती के पास से गुजरने वाला ये एस्‍ट्रायड आकार में अमेरिका की एंपायर स्‍टेट बिल्डिंग से भी करीब 21 गुना बड़ा है। इस एस्‍ट्रायड को वैज्ञानिकों ने 7482 1994 PC1 का नाम दिया हुआ है। इसका पहली बार पता वर्ष 1994 में चला था। इसके आकार और हमारे ग्रह के अपेक्षाकृत निकट फ्लाईबाई के कारण इसे संभावित रूप से खतरनाक क्षुद्रग्रह के रूप में वर्गीकृत किया गया है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि जिस आकार का ये एस्‍ट्रायड है उस आकार के एस्‍ट्रायड लगभग हर 600,000 वर्षों में पृथ्वी से टकराता है। 

नासा के मुताबिक ये एस्‍ट्रायड आज शाम करीब 4:51 बजे धरती के बेहद करीब से गुजरेगा। बीते 200 वर्षों में ये इस एस्‍ट्रायड द्वारा सबसे कम दूरी होगी। इस तरह से ये क्षुद्रग्रह बीते 200 वर्षों में धरती के सबसे करीब से गुजरने वाला है। ये बेहद तेज गति से धरती के पास से गुजरेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये एस्‍ट्रायड धरती से करीब 1.2 मिलियन मील (1.93 मिलियन किमी) या पृथ्वी-चंद्रमा की दूरी का लगभग 5.15 गुना से गुजरेगा। 

गौरतलब है कि इस एस्‍ट्रायड की खोज पहली बार 9 अगस्‍त 1994 को राबर्ट मैकनाट आस्ट्रेलिया में साइडिंग स्प्रिंग ऑब्जर्वेटरी में में की थी। ये विशाल एस्‍ट्रायड करीब 43,754 मील प्रति घंटे (19.56 किलोमीटर प्रति सेकंड) की गति से धरती के पास से गुजरेगा। इतनी दूरी से ये एक तारे के गुजरने के समान ही दिखाई देगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.