अमरावतीः नदी में डूबी नाव, सात लापता
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में शनिवार को एक नाव के गौतमी नदी में डूबने से सात लोग लापता हो गए। नाव में 30 व्यक्ति सवार थे।
By Vikas JangraEdited By: Published: Sat, 14 Jul 2018 11:10 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 11:47 PM (IST)
अमरावती [प्रेट्र]। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में शनिवार को एक नाव के गौतमी नदी में डूबने से सात लोग लापता हो गए। नाव में 30 व्यक्ति सवार थे। गौतमी, गोदावरी नदी की सहायक नदी है।
अधिकारियों ने बताया कि बहाव तेज होने की वजह से नाव अस्थिर हो गई थी और नदी पर बन रहे एक ब्रिज के पिलर से टकराकर डूब गई। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि 23 लोगों को बचा लिया गया है जबकि लापता सात लोगों की तलाश जारी है।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के साथ-साथ राजामहेंद्रवर्मन और विशाखापट्टनम से प्रदेश आपदा मोचन बल, पुलिस और राजस्व विभाग के जवान बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। नाव में ज्यादातर छात्र सवार थे और यह पसुवुल्लनका से सलादिवारी पलेम जा रही थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें