महाराष्ट्र में केमिकल प्लांट से अमोनिया गैस का रिसाव, 14 बीमार
गैस लीक होने के चलते देखते ही देखते पूरे प्लांट के भीतर और आसपास के इलाकों में गैस फैल गई, जिसके चलते 14 लोग बीमार हो गए।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Mon, 03 Dec 2018 10:07 PM (IST)Updated: Mon, 03 Dec 2018 10:07 PM (IST)
मुंबई, प्रेट्र। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में एक केमिकल प्लांट से अमोनिया गैस के रिसाव के कारण कम से कम 14 लोग बीमार हो गए। चक्कर, उल्टी व सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना एमआइडीसी औद्योगिक जोन में शुक्रवार की सुबह हुई। लिटमस ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड की इकाई से विषाक्त गैस का रिसाव होने लगा।
गैस लीक होने के चलते देखते ही देखते पूरे प्लांट के भीतर और आसपास के इलाकों में गैस फैल गई, जिसके चलते 14 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। अमोनिया गैस का इस्तेमाल निर्माण, रेफ्रिजरेशन और कृषि आधारित उद्योगों में किया जाता है।
पुलिस के अनुसार, 'प्रारंभिक जांच में कंपनी की लापरवाही सामने आई है। पीडि़तों के परिजन की शिकायत पर कंपनी के मैनेजर और सुपरवाइजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।'
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें