विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ, आमिर और प्रियंका को ऑस्कर से जुड़ने का न्योता

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 29 Jun 2017 03:45 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 03:46 PM (IST)

अकादमी का हिस्सा बनने और ऑस्कर के लिए वोट देने के लिए 57 देशों से लोग आमंत्रित हैं। इनमें 39 फीसद महिलाएं और 30 फीसद अश्वेत लोग हैं।

अमिताभ, आमिर और प्रियंका को ऑस्कर से जुड़ने का न्योता
अमिताभ, आमिर और प्रियंका को ऑस्कर से जुड़ने का न्योता

लॉस एंजिलिस, पीटीआई। बॉलीवुड कलाकार अमिताभ बच्चन, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन, फिल्मकार गौतम घोष और बुद्धदेब दासगुप्ता को ऑस्कर अकादमी से न्योता मिला है। इनका नाम उन 774 लोगों की सूची में शुमार है, जिन्हें अकादमी का हिस्सा बनने और ऑस्कर के लिए वोट देने को आमंत्रित किया गया है।

'अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आ‌र्ट्स एंड साइंस' की वेबसाइट के अनुसार 2017 में 57 देशों से लोग आमंत्रित हैं। इनमें 39 फीसद महिलाएं और 30 फीसद अश्वेत लोग हैं। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान, इरफान खान, दीपिका पादुकोण, 'मानसून वेडिंग' के परिधान डिजाइनर अर्जुन भसीन, लेखक सूनी तारापोरवाला और डॉक्यूमेंट्री निर्माता आनंद पटवर्धन भारत से आमंत्रित किए गए अन्य लोगों में शामिल हैं।

सूची में शाहरुख खान का नाम नहीं है। अकादमी की अध्यक्ष शेरिल बूने इसाक्स ने कहा, 'हम अकादमी के नए वर्ग को आमंत्रित कर गौरवान्वित हैं। यह सुनिश्चत करना हम पर निर्भर करता है कि नए चेहरों और आवाजों को सुना एवं देखा जाए। नई पीढ़ी को उसी तरह मौका दिया जाना चाहिए, जैसे कभी किसी ने हमें दिया था।' अकादमी से आमंत्रित लोगों की सूची में 19 वर्षीय इल फानिंग सबसे युवा और 95 वर्षीय बेट्टी ह्वाइट सबसे उम्रदराज हैं।

यह भी पढ़ें: पीछा कर परेशान करने वाले मनचले को FB पर लड़की ने ऐसे सिखाया सबक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।