अमित शाह बोले, मुझे खुशी है कि पूर्वोत्तर के सभी 8 राज्य NEDA के साथ हैं
अमित शाह ने सोमवार को नॉर्थ डोमोर्केटिक एलयांस( NEDA)कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह बेहद खुश हैं कि पूर्वोत्तर के सभी 8 राज्य NEDA के साथ हैं।
दिसपुर एएनआइ। सोमवार यानी आज गृह मंत्री अमित शाह नॉर्थ डोमोर्केटिक एलयांस( NEDA) कॉन्क्लेव में पहुंचे। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी राज्य भारत के आतंरिक हिस्सा हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे बेहद खुशी हो रही है पूर्वोत्तर के सभी 8 राज्य NEDA के साथ हैं ।
कांग्रेस पर साधा निशाना
अपने संबोधन में अमित शाह ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट को कांग्रेस मुक्त बनाना बेहद महत्पूर्ण था। उन्होंने संकल्प किया था कि वह ऐसा करके रहेंगे और ऐसा उन्होंने करके दिखया है।नार्थ-ईस्ट में विकास की जगह भष्टाचार बढ़ाने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। इसलिए नॉर्थ-ईस्ट अपने आपको कटा हुआ महसूस करते हैं। नागलैंड भी भारत का ही हिस्सा है।
NEDA की जरुरत क्यों पड़ी
2016 में इस NEDA का विचार रखा गया है था। ये फैसला पीएम मोदी का के आशीर्वाद से लिया गया था। इसका मकसद सभी नॉर्थ ईस्ट के राज्यों का विकास करना है।
371 में नहीं होगा कोई बदलाव
अमित शाह ने कहा कि 371 और 370 दोनों के बीच ऊपर नीचे के अलावा कोई संबंध नहीं है। 371 नार्थ- ईस्ट का अधिकार है इसे कोई नहीं छीन सकता है। इसलिए इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा।
5 साल में पीएम मोदी ने नार्थ-ईस्ट मे किया परिवर्तन
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने नार्थ ईस्ट के विकास के लिए अहम भूमिका निभाई है और आगे भी नार्थ ईस्ट के विकास के लिए काम किया जाएगा। व्यापार के क्षेत्र में यहां नए नए क्षेत्रों में काम किया जाएगा।
NRC पर भी बोलें अमित शाह
पिछले दिनों एनआरसी के फैसले पर भी अमित शाह ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि एक भी एक घुसपैठियाअसम के अदंर रह भी नहीं पाएगा और ना ही किसी और राज्य में घुस पाएगा।
यह भी पढ़ें: ISRO Chandrayaan 2: अरशद वारसी ने पाकिस्तानियों का ऐसा उड़ाया मजाक, जमकर हो रहे हैं ट्रोल