विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमित शाह, राजनाथ व सोनिया आज घाटी में, मोदी कल जाएंगे

By vivek pandeyEdited By:
Published: Fri, 21 Nov 2014 09:37 AM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 09:43 AM (IST)

विधानसभा चुनावों को लेकर जारी अपने प्रचार अभियान को और तेज करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों को लेकर जारी अपने प्रचार अभियान को और तेज करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी आज जम्मू में दो रैलियों को संबोधित करेंगी। भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राज्य दौरे पर आएंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी 25 नवंबर को जम्मू-कश्मीर जाएंगे। सोनिया गांधी विशेष विमान से श्रीनगर पहुंचेंगी। वे बांडीपोर में रैली को संबोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर से जम्मू संभाग के रामबन जिले के चंद्रकोट पहुंचेंगी। इसके बाद वह ऊधमपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 नवंबर की सुबह जम्मू एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह हेलीकॉप्टर में किश्तवाड़ में रैली को संबोधित करने के लिए रवाना हो जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी भी दूसरे चरण के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के लिए 25 नवंबर को कश्मीर के लोलाब और पुंछ में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इन दोनों सीटों के लिए दो दिसंबर को मतदान होना है।

जानिए : उमर अब्दुल्ला ने क्यों छोड़ी गंदरबल की सीट

पढ़ें : देश से जम्मू-कश्मीर का रिश्ता होगा अटूट : शाह