अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी पर बड़ा प्रहार, ऑपरेशन मानसून थंडर की कामयाबी पर अमित शाह ने NCB-DEA को सराहा
गृह मंत्री अमित शाह ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और अमेरिका के ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) को 'ऑपरेशन मानसून थंडर' की सफलता पर बधाई दी।
-1795282763752_m.webp)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (File Photo)
HighLights
अमित शाह ने 'ऑपरेशन मानसून थंडर' की सफलता पर बधाई दी।
एनसीबी और अमेरिकी डीईए ने संयुक्त अभियान सफलतापूर्वक चलाया।
सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी रोकने में मिली बड़ी सफलता।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और अमेरिका के ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) को ‘आपरेशन मानसून थंडर’ की सफलता पर बधाई दी। इस अभियान का उद्देश्य सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकना था।
अमित शाह ने इसे मादक पदार्थ के खतरे से निपटने में भारत-अमेरिका की साझेदारी की ताकत का प्रमाण बताया। दोनों देशों की एजेंसियों ने संयुक्त रूप से ‘आपरेशन मानसून थंडर’ चलाया था। इस अभियान के दौरान एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के छह सदस्यों को हाल ही में गिरफ्तार किया गया।
शाह ने एक्स पर कहा कि सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए संयुक्त रूप से शुरू किए गए आपरेशन मानसून थंडर की शानदार सफलता पर एनसीबी और अमेरिकी डीईए को हार्दिक बधाई।
इस अभियान के तहत भारत और अमेरिका में की गई गिरफ्तारियां और जब्त नशीले पदार्थ इस बात का प्रमाण हैं कि मादक पदार्थों के खतरे से निपटने में भारत-अमेरिका की साझेदारी कितनी मजबूत है।