विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'देश को तोड़ना ही कांग्रेस का मकसद...', कच्चाथीवू द्वीप मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 31 Mar 2024 03:35 PM (GMT+05:30)

Amit Shah on Katchatheevu island Row केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

कच्चाथीवू द्वीप मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)
कच्चाथीवू द्वीप मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। Katchatheevu Island Issue: कच्चाथीवू द्वीप को लेकर आरटीआई में खुलासा हुआ है कि इंदिरा गांधी ने एक समझौते के तहत इसे श्रीलंका को सौंप दिया था। हालांकि, आरटीआई के खुलासे के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है।

अमित शाह ने की कांग्रेस की आलोचना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंदिरा गांधी दोनों को इस पर कोई पछतावा नहीं है। शाह ने कहा कि कांग्रेस केवल देश को विभाजित करना या तोड़ना चाहती थी।

'भारतीय संस्कृति और परंपराओं का करते हैं अपमान'

गृह मंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि उन्होंने स्वेच्छा से कच्चाथीवू छोड़ दिया और उन्हें इसे लेकर कोई भी पछतावा नहीं था। कभी कांग्रेस का एक सांसद देश को बांटने की बात करता है और कभी-कभी वे भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अपमान करते हैं। इससे पता चलता है कि वे भारत की एकता और अखंडता के खिलाफ हैं। वे केवल हमारे देश को बांटना या तोड़ना चाहते हैं।

पीएम मोदी ने साधा था कांग्रेस पर निशाना

इससे पहले पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि लोगों में गुस्सा है, कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट आंखें खोलने वाली और चौंका देने वाली है। नए तथ्यों से पता चलता है कि कैसे कांग्रेस ने निर्दयतापूर्वक कच्चाथीवू को छोड़ दिया। इससे हर भारतीय नाराज है और लोगों के मन में यह पुष्टि हुई है कि हम कभी भी कांग्रेस पर भरोसा नहीं कर सकते। भारत की एकता, अखंडता और हितों को कमजोर करना कांग्रेस का काम करने का तरीका रहा है।

यह भी पढ़ें- इंदिरा गांधी ने श्रीलंका को दे दी थी भारत की जमीन? RTI से खुलासा, PM Modi बोले- ये चौंकाने वाली रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- एलके आडवाणी को घर जाकर दिया गया भारत रत्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; PM मोदी भी रहे मौजूद