विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अमित शाह बोले- मेक इन इंडिया और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Published: Sat, 07 Feb 2026 11:33 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को देश के तेज विकास इंजन को नया बल देने ...और पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। (फाइल)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। (फाइल)

HighLights

  1. अमित शाह ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को सराहा।

  2. समझौता 'मेक इन इंडिया' और रोजगार को बढ़ावा देगा।

  3. अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर आयात शुल्क घटाएगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते को देश के तेज रफ्तार विकास इंजन को नया बल देने वाला कदम बताया है।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर उन्होंने कहा कि यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने की दिशा में अहम है और इससे 'मेक इन इंडिया', किसानों, उद्यमियों, एमएसएमई, स्टार्टअप इनोवेटर तथा मछुआरों को बड़ा लाभ मिलेगा, साथ ही युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

दोनों देशों ने शनिवार को द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण की रूपरेखा को अंतिम रूप देने की घोषणा की। संयुक्त बयान के अनुसार, यह पहल फरवरी 2025 में शुरू हुई व्यापक वार्ताओं की निरंतरता है।

समझौते के तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर आयात शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा, जबकि भारत अमेरिकी औद्योगिक उत्पादों और कई खाद्य-कृषि वस्तुओं पर शुल्क समाप्त या कम करेगा। समझौते के पहले हिस्से पर मध्य मार्च तक हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)