विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Polo Statue In Manipur: अमित शाह ने मणिपुर में 120 फीट ऊंची पोलो प्रतिमा का किया उद्घाटन

By AgencyEdited By: Versha Singh
Published: Fri, 06 Jan 2023 12:14 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के मर्जिंग पोलो कॉम्प्लेक्स में एक पोलो ...और पढ़ें

अमित शाह ने मणिपुर में 120 फीट ऊंची पोलो प्रतिमा का किया उद्घाटन
अमित शाह ने मणिपुर में 120 फीट ऊंची पोलो प्रतिमा का किया उद्घाटन

इंफाल, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के मर्जिंग पोलो कॉम्प्लेक्स में एक पोलो खिलाड़ी की 120 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। मणिपुर को खेल का जन्मस्थान माना जाता है। इस दौरान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अमित शाह को एक पोलो मैलेट और खेल की एक पेंटिंग दी।

गुरुवार शाम मणिपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री चुराचांदपुर जाएंगे, जहां वह पहाड़ी जिले के पहले मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

वहां से वह बिष्णुपुर जिले के मोइरांग जाएंगे, जहां वह 1,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के अलावा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और जनता को संबोधित करेंगे।

शाह 40 पुलिस चौकियों के निर्माण के लिए आधारशिला रखेंगे, जिनमें से 34 भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर और छह राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर होंगी।

उनके द्वारा उद्घाटन की जाने वाली परियोजनाओं में संगाईथेल में मणिपुर ओलंपियन पार्क, राज्य द्वारा संचालित जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान (JNIMS) में एक निजी वार्ड, मोरेह शहर की जल आपूर्ति योजना, कांगला किले के पूर्वी हिस्से में नोंगपोक थोंग ब्रिज और गुफा और कांगखुई गुफा में पर्यटन परियोजना शामिल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।