Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अमित शाह ने गुजरात के कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

फिर से भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को पहली बार अहमदाबाद पहुंचने पर अमित शाह का हजारों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। शाह ने आते ही हुंकार भरते हुए कहा कि गुजरात भाजपा की विचारधारा की प्रयोगशाला है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Updated: Sat, 27 Feb 2016 07:31 PM (IST)
Hero Image

जागरण संवाददाता, अहमदाबाद। फिर से भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को पहली बार अहमदाबाद पहुंचने पर अमित शाह का हजारों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। शाह ने आते ही हुंकार भरते हुए कहा कि गुजरात भाजपा की विचारधारा की प्रयोगशाला है।

राज्य में पार्टी की जीत जरूरी है। कार्यकर्ता जिला पंचायत में मिली हार से हताश न हों। भाजपा ने भी आधा दर्जन शहरी निकायों और नगर पालिकाओं में जीत हासिल की है। शाह ने गुजरात में भाजपा को अंगद का पैर बताते हुए कांग्रेस को चेताया कि वह सत्ता में आने का सपना देखना छोड़ दे। गुजरात भाजपा का गढ़ था, है और रहेगा। गुजरात की जनता कांग्रेस की ओर से सरदार पटेल व मोरारजी देसाई के साथ किए गए अन्याय को कभी भूल नहीं सकती।

2017 का चुनाव भाजपा के लिए पूर्ण विराम नहीं हो सकता। जिला पंचायतों में मिली हार की हताशा से उबरकर कार्यकर्ता मैदान में उतरने की तैयारी करें।

पढ़ेंः रेल बजट पर शाह ने थपथपाई प्रभु की पीठ, बताया आम आदमी का बजट