विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कांग्रेस जितना देगी गाली, उतना खिलेगा कमल...', पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर अमित शाह का पलटवार

Published: Fri, 29 Aug 2025 01:26 PM (IST)Updated: Fri, 29 Aug 2025 01:52 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में इंडिया ब्लॉक के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय ...और पढ़ें

बीजेपी ने पटना के कोतवाली थाने में FIR दर्ज की और कांग्रेस से माफी की मांग की है।
बीजेपी ने पटना के कोतवाली थाने में FIR दर्ज की और कांग्रेस से माफी की मांग की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में इंडिया ब्लॉक के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल की कड़े शब्दों में निंदा की है।

गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस की ऐसी हरकतें न सिर्फ शर्मनाक हैं, बल्कि इससे बीजेपी की जीत का रास्ता और मजबूत होता है। उन्होंने इस घटना को देश के लोगों की भावनाओं पर चोट बताया और राहुल गांधी से माफी की मांग की है।

माफी मांगे राहुल: अमित शाह

अमित शाह ने अपने भाषण में कहा, "दो दिन पहले जो हुआ, उसने हर किसी का दिल दुखाया। मोदी जी की मां ने गरीबी में जीवन जिया, अपने बच्चों को संस्कार दिए और अपने बेटे को देश का भरोसेमंद नेता बनाया। ऐसी शख्सियत के लिए अपशब्द कहना देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।"

यह भी पढ़ें: PM Modi: पीएम मोदी की मां को गाली देने के मामले ने तूल पकड़ा, सीएम नीतीश ने की निंदा

उन्होंने राहुल गांधी को कहा कि उन्हें पीएम मोदी, उनकी स्वर्गीय मां और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए शाह ने यह भी कहा कि कांग्रेस की ऐसी हरकतें उनकी हार का कारण बनेंगी। उन्होंने जोर देकर कहा, "जितना कांग्रेस गाली देगी, उतना ही बीजेपी जीतेगी।"

क्या है मामला?

दरअसल, बिहार में चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस के 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान दरभंगा में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता ने पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें मंच पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव के पोस्टर नजर आए। बीजेपी ने इस मामले में पटना के कोतवाली थाने में FIR दर्ज की और कांग्रेस से माफी की मांग की है।

यह भी पढ़ें- 'लोग हमें वोट डालते और चला कहीं और जाता...', राहुल गांधी के बाद अब राज ठाकरे ने EC पर लगाए सनसनीखेज आरोप