विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारा ग्रुप ने जमाकर्ताओं को किया 8,800 करोड़ का रिफंड, अमित शाह ने लोकसभा में दी जानकारी

Published: Tue, 17 Mar 2026 11:26 PM (IST)

सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बताया कि सहारा समूह की सहकारी समितियों के 40 लाख से अधिक जमाकर्ताओं ...और पढ़ें

सहारा ग्रुप ने जमाकर्ताओं को किया 8,800 करोड़ का रिफंड: अमित शाह

सहारा ग्रुप ने जमाकर्ताओं को किया 8,800 करोड़ का रिफंड: अमित शाह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि पिछले महीने तक सहारा ग्रुप की सहकारी समितियों के 40 लाख से अधिक जमाकर्ताओं को लगभग 8,800 करोड़ रुपये लौटाए जा चुके हैं।

8,800 करोड़ रुपये लौटाए गए

अमित शाह ने प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि फरवरी 2026 तक सीआरसीएस- सहारा रिफंड पोर्टल पर निवेशकों ने 1.45 करोड़ आवेदन और 4.06 करोड़ दावे किए हैं। सहारा ग्रुप आफ कोआपरेटिव सोसाइटीज के 40,33,448 निवेशकों को 8,783.55 करोड़ रुपये लौटाए गए हैं।

सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप रिफंड प्रक्रिया चल रही है। शाह ने कहा, पोर्टल पर मिले आवेदनों की पारदर्शी तरीके से जांच की जाती है। पहचान और जमा राशि के प्रमाण प्रस्तुत करने पर भुगतान सीधे वास्तविक जमाकर्ताओं के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में जमा किया जाता है।

सीआरसीएस पोर्टल से भुगतान जारी

इस समय प्रत्येक वास्तविक जमाकर्ता को सत्यापित दावों के बाद आधार से जुड़े बैंक खाते के माध्यम से 50 हजार रुपये तक का भुगतान किया जा रहा है। जमाकर्ताओं को आवेदन में किसी भी कमी के मामले में अपने आवेदन को फिर से पेश करने के लिए कहा गया है।

सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि 'सहारा-सेबी रिफंड खाता' से पांच हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि केंद्रीय सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार को ट्रांसफर की जाए और जमाकर्ताओं को रिफंड के लिए 31 दिसंबर 2026 तक का समय दिया जाए।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)