अमेरिका हर दुष्ट को ठीक करने की स्थिति में नहीं : गेबार्ड
अमेरिकी कांग्रेस की एक मात्र हिन्दू सदस्य तुलसी गेबार्ड ने शनिवार को यहां कहा कि अमेरिका अपने सीमित संसाधनों के चलते दुनियाभर में फैले हर दुष्ट को ठीक करने की स्थिति में नहीं है। अमेरिका में हवाई प्रांत से डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य गेबार्ड हवाई और गोवा के बीच विभिन्न
पणजी। अमेरिकी कांग्रेस की एक मात्र हिन्दू सदस्य तुलसी गेबार्ड ने शनिवार को यहां कहा कि अमेरिका अपने सीमित संसाधनों के चलते दुनियाभर में फैले हर दुष्ट को ठीक करने की स्थिति में नहीं है। अमेरिका में हवाई प्रांत से डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य गेबार्ड हवाई और गोवा के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए गोवा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से चर्चा के लिए यहां आई हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बुरे लोग हैं। वे बर्बर अत्याचार कर रहे हैं, जो स्वीकार नहीं किए जा सकते।
गेबार्ड ने कहा-'मेरी राय में अपने सीमित संसाधनों के चलते अमेरिका हर दुष्ट पर पुलिसगिरी दिखाने की स्थिति में नहीं है।' उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के समक्ष मौजूद खतरों पर ही ध्यान देना प़़डेगा, खासतौर पर इस्लामिक आतंकियों की और से पेश खतरे से। पहले खुद की सुरक्षा देखो उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका अपने मित्र देशों को सहयोग कर सकता है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ-साथ भारत की भी पहली प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि वे अपने नागरिकों की हिफाजत करें और इसके लिए जो भी जरूरी हो वह सबकुछ करें। पेशावर पर प्रतिक्रिया पेशावर के स्कूल पर हमले के बारे में गेबार्ड ने कहा कि इस बर्बर घटना को देखते हुए पूरी दुनिया ने आतंकवाद से लड़ने का संकल्प लेना चाहिए।