Move to Jagran APP

कर्नाटक के झंडे के रंगों वाली बिकिनी बेच विवादों में घिरी अमेजन, कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

कुछ उपभोक्ताओं की तरफ से ई-कामर्स कंपनी अमेजन की कनाडा वाली साइट पर कर्नाटक के झंडे के रंगों और प्रतीक वाली बिकिनी बेचे जाने के बाद विवाद पैदा हो गया। राज्य के कन्नड़ व संस्कृति मंत्री अरविंद लिंबावली ने कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 11:19 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 11:19 PM (IST)
ई-कामर्स कंपनी अमेजन की कनाडा वाली साइट पर

बेंगलुरु, प्रेट्र। कुछ उपभोक्ताओं की तरफ से ई-कामर्स कंपनी अमेजन की कनाडा वाली साइट पर कर्नाटक के झंडे के रंगों और प्रतीक वाली बिकिनी बेचे जाने का दावा किए जाने के बाद विवाद पैदा हो गया। राज्य के कन्नड़ व संस्कृति मंत्री अरविंद लिंबावली ने कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने अमेजन कनाडा से माफी मांगने को कहा है। अमेजन ने विवादित बिकिनी को साइट से हटा दिया है।

loksabha election banner

राज्य के कन्नड़ व संस्कृति मंत्री ने वैधानिक कार्रवाई की दी चेतावनी

लिंबावली ने शनिवार को ट्वीट किया, 'हाल ही में गूगल ने कन्नड़ का अपमान किया। उससे हम उबरे भी नहीं थे कि अमेजन ने कन्नड़ झंडे के रंगों और प्रतीकों का महिला के वस्त्रों पर इस्तेमाल किया। बहुराष्ट्रीय कंपनियों को कन्नड़ का इस प्रकार से अपमान नहीं करना चाहिए। यह कर्नाटक वासियों के स्वाभिमान का सवाल है और हम इस प्रकार की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। अमेजन को अविलंब माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।'

पिछले हफ्ते गूगल ने कन्नड़ को बताया था भारत की सबसे खराब भाषा

जदएस नेता व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इसे सरकार का अपमान बताते हुए कहा कि उसे अमेजन के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक का कोई आधिकारिक झंडा नहीं है। बिकिनी में कर्नाटक के अनौपचारिक झंडे के पीले और लाल रंगों के साथ-साथ उसके प्रतीक गांडाबेरूंडा का इस्तेमाल किया गया है। गांडाबेरूंडा दो सिरों वाला एक मिथकीय पक्षी है। पिछले सप्ताह गूगल ने खोज परिणाम में कन्नड़ को भारत की सबसे खराब भाषा बताया था। हालांकि, बाद में उसने माफी मांग ली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.