विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छोटे से बीज में छिपी सेहत अपार, ठंड के दिनों में इसका सेवन बेहद फायदेमंद

By Sanjay PokhriyalEdited By:
Published: Sat, 30 Nov 2019 03:21 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 09:41 AM (IST)

इस बीज में मैग्नीशियम कैल्शियम और पौटेशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे सादा खाइए या भूनकर या ...और पढ़ें

छोटे से बीज में छिपी सेहत अपार, ठंड के दिनों में इसका सेवन बेहद फायदेमंद
छोटे से बीज में छिपी सेहत अपार, ठंड के दिनों में इसका सेवन बेहद फायदेमंद

ओ.पी.गुप्ता। Health Benefits Of Pine Nuts Seeds चिलगोजा यानी पाइन नट्स पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो त्वरित ऊर्जा दिलाने में सहायक होते हैं। ठंड के दिनों में चिलगोजे का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें फॉलेट और आयरन प्रचुर मात्रा में होने की वजह से यह महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और पौटेशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे सादा खाइए या भूनकर या फिर किसी भी व्यंजन में डालकर इसका स्वाद आपको पसंद जरूर आएगा...

चिलगोजा भजिए

सामग्री:

100 ग्राम चिलगोजा

गिरी, 1 कप बेसन, 1

बड़ा चम्मच बारीक

कटा धनिया, 1

छोटा चम्मच चाट

मसाला, 1/4चम्मच

अमचूर पाउडर,

1/4चम्मच पिसी लाल

मिर्च, चुटकी भर बेकिंग सोडा, 1/2छोटा

चम्मच नमक, तलने के लिए तेल

विधि: एक कटोरी में बेसन, चाट मसाला, लाल मिर्च, नमक, अमचूर पाउडर और बेकिंग सोडा मिला लें। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए गाढ़ा घोल बना लें। बारीक कटा धनिया और चिलगोजा गिरी भी मिला लें। कड़ाही में तेल गर्म करें और भजिए डालें। धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। हरी चटनी के साथ चिलगोजे भजिए का आनंद उठाएं।

चिलगोजा चॉप्स

सामग्री:

100 ग्राम चिलगोजा गिरी

200 ग्राम उबले मैश किए आल

1 चम्मच बारीक कटा अदरक

50 ग्राम ब्रेड क्रंब्स

2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

2 चम्मच चाट मसाला

1/2 चम्मच गरम मसाला

1/2 चम्मच कुटी काली मिर्च

1/2 चम्मच अमचूर पाउडर

चुटकी भर हींग

नमक स्वादानुसार

सेंकने के लिए तेल।

विधि: 2 बड़े चम्मच चिलगोजा गिरी रखकर बाकी को मिक्सर में दरदरा पीस लें। तेल के अलावा पिसे चिलगोजे और बाकी सारी सामग्री एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। कुकीज कटर की सहायता से इस मिश्रण की हार्ट शेप्ड चॉप्स बना लें। एक प्लेट में चिलगोजे फैलाकर चॉप्स को इन पर दबा दें। पैन में तेल गर्म करें और इन्हे शैलो फ्राई करके हरी चटनी के साथ गरम-गरम खाएं और खिलाएं।

चिलगोजा चिक्की

सामग्री:

100 ग्राम भुना छिला चिलगोजा

100 ग्राम कुटा हुआ गुड़

1/4 चम्मच इलायची पाउडर

1 बड़ा चम्मच घी।

विधि: कड़ाही में घी गर्म करें। कुटा हुआ गुड़ डालकर चलाते हुए पकाएं। इसकी एक बूंद पानी में डालकर देख लें। गुड़ कड़क होना चाहिए। मुलायम है तो गुड़ को और पकाने की जरूरत है। गुड़ पक जाने पर इसमें भुने-छिले चिलगोजे और इलायची पाउडर मिला दें। एक प्लेट में चिकनाई लगाकर गुड़-चिलगोजे का मिश्रण फैला

दें। इसके बाद कुकी कटर की सहायता से हार्ट शेप्ड़ या मनचाहे आकार में काट लें। ऐसी स्वादिष्ट चिक्की आपने पहले कभी नहीं खाई होगी।

चिलगोजा खीर

सामग्री :

1 कप छिला हुआ चिलगोजा

1/2लीटर दूध

2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर,

4 बड़े चम्मच पिसी चीनी

1 छोटा चम्मच लाल पेठा चैरी

1 छोटा चम्मच हरी पेठा चैरी

1/2चम्मच इलायची पाउडर

8-10 केसर के धागे।

विधि: 2 चम्मच दूध में केसर के धागों को भिगोकर रख दें। अब कड़ाही में दूध डालकर उबालें और इसे धीमी आंच पर पकने दें। फिर इसमें कॉर्नफ्लोर डालकर चलाते हुए पकाएं। दूध आधा रह जाने पर पिसी चीनी और केसर मिलाकर चलाते हुए पकाएं। फिर चिलगोजे और इलायची पाउडर डालकर दो-तीन मिनट और पकाकर आंच बंद कर दें। स्वादिष्ट चिलगोजा खीर तैयार है। बाउल में डालें और लाल-हरी पेठा चैरी से गार्निश करके सर्व करें।