विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Benefits Of Mosambi: औषधीय गुणों की खान है मौसमी, 7 प्वाइंट्स में जानें इसके फायदे

By Sanjay PokhriyalEdited By:
Published: Sat, 30 May 2020 01:53 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 04:01 PM (IST)

Benefits Of Mosambi मौसमी में मिनरल्स विटामिन सी फाइबर और पोटेशियम जैसे गुणकारी तत्व पाए जाते हैं जो न सिर्फ ...और पढ़ें

Benefits Of Mosambi: औषधीय गुणों की खान है मौसमी, 7 प्वाइंट्स में जानें इसके फायदे
Benefits Of Mosambi: औषधीय गुणों की खान है मौसमी, 7 प्वाइंट्स में जानें इसके फायदे

नई दिल्ली, जेएनएन। Benefits Of Mosambi कोरोना संकट के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की जरूरत है। ऐसे में मौसमी बेहद गुणकारी है। चिकित्सकों का मानना है कि मौसमी का जूस पीने से बेहतर है कि हम मौसमी के फल का सेवन करें। मौसमी में मिनरल्स, विटामिन सी, फाइबर और पोटेशियम जैसे गुणकारी तत्व पाए जाते हैं, जो न सिर्फ बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं, बल्कि हमारे स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं।

ऐसे समझिए मौसमी को : इसका वैज्ञानिक नाम सिट्रस लिमेटा है। यह नींबू प्रजाति का फल है, लेकिन नींबू की अपेक्षा कई गुना अधिक लाभकारी है। इसका फल करीब एक महीने तक बिना बिगड़े सुरक्षित रह सकता हैं।

एक मौसमी, कई फायदे

  • यह बॉडी को डिटॉक्सीफाई करता है। इसे पीने से शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं।
  • इसका जूस आंखों के लिए काफी अच्छा है। एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल कारणों से ये आपकी आंखों को इन्फेक्शन से बचाता है।
  • मौसमी में डायटरी फाइबर होता है जो कि कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए उपयोगी है। इसलिए जूस की बजाय इसे सीधा खाया जाना चाहिए।
  • मसूड़ों में सूजन, बार-बार फ्लू होना, जुकाम और होठों का फटना जैसे लक्षण स्कर्वी रोग के कारण होते हैं। इसमें मौसमी काफी फायदेमंद है।
  • मौसमी खाने से पेट में पाचक रस का स्नाव होता है, जो भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है। इसमें पोटेशियम होता है जो पेट की गड़बड़ी, पेचिश और दस्त में फायदा पहुंचाता है।
  • त्वचा से जुड़े रोगों में भी मौसमी लाभकारी है। इसके छिलकों को कील-मुहासों पर लगाने से फायदा होता है। वहीं इसके सेवन से खून साफ होता है और त्वचा का
  • रंग भी निखरता है। मधुमेह के रोग में भी इसका सेवन आंवले और शहद के साथ फायदेमंद होता है।
  • मौसमी में विटामिन सी होता है, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। कोरोना संकट के दौरान यह काफी उपयोगी है। इससे कोलेस्ट्रॉल में कमी आती है और ब्लड प्रेशर की समस्या से भी निजात मिलती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।