लेह-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच झगड़ा, टेक ऑफ रुका
लेह-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच सामान रखने को लेकर झगड़ा हो गया, जिससे उड़ान में देरी हुई। ...और पढ़ें
-1777777278854_m.webp)
इंडिगो की फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच झगड़ा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लेह-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच झगड़ा हो गया। इस फ्लाइट को 7:45 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन अभी तक उसने उड़ान नहीं भरी है।
यह झगड़ा तब हुआ जब फ़्लाइट संख्या 6E2004 में एक यात्री अपना सामान लगेज बॉक्स में रख रहा था और दूसरा यात्री वहां से गुजर रहा था।
45 मिनट की देरी के बाद भरी उड़ान
हालांकि, 45 मिनट की देरी के बाद यात्रियों को उड़ान भरने की इजाजत दे दी गई।
यह भी पढ़ें: पायलटों की मौत से मचा हड़कंप: पायलट संघ ने DGCA को लिखा पत्र, FDTL नियमों को तुरंत लागू करने की मांग
